न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम को, बजट पर बनेगी रणनीति

बजट पेश करने के दौरान विपक्ष को किस तरह से जवाब दिया जाए और सत्ता पक्ष की रणनीति क्या हो, इस पर विचार करते हुए, सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 9:15:39

राजस्थान: भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम को, बजट पर बनेगी रणनीति

राजस्थान की भजनलाल सरकार 19 फरवरी को अपना दूसरा पूर्ण बजट पेश करेगी। जहां सत्ता पक्ष बजट पेश करने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष फोन टैपिंग के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी कर रहा है, जिससे सदन में हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा अध्यक्ष इस मुद्दे पर सदन में व्यवस्था देंगे और अगले दिन, यानी 20 फरवरी को, शून्यकाल में इस पर पक्ष-विपक्ष के बीच चर्चा हो सकती है। इस बीच, बजट पेश करने के दौरान विपक्ष को किस तरह से जवाब दिया जाए और सत्ता पक्ष की रणनीति क्या हो, इस पर विचार करते हुए, सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी, जहां सदन में विपक्ष के आरोपों और सवालों के जवाब देने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

विधायक दल की बैठक

हाल ही में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा फोन टैपिंग को लेकर दिए गए बयान के बाद विधानसभा में हंगामा मच गया था, और विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण पर भी कोई जवाब नहीं दिया था। ऐसी स्थिति में यह माना जा रहा है कि 19 फरवरी तक सदन की कार्यवाही जिस हंगामे के बीच रुकी थी, उस हालात में जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी, विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा। इस सबको ध्यान में रखते हुए, विधायक दल की बैठक में विपक्ष के सवालों और आरोपों का प्रभावी तरीके से सामना करने की रणनीति बनाई जाएगी।

विधायकों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे

विपक्ष की ओर से सरकार को बजट पेश करने से रोकने की कोशिश की जाएगी, जब तक कि विधानसभा अध्यक्ष कुछ व्यवस्था नहीं दे देते। विधायक दल की बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा भाजपा विधायकों को बजट पेश होने और उसके बाद होने वाली चर्चा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। साथ ही, बजट में की जाने वाली घोषणाओं को सदन और सदन के बाहर किस तरीके से प्रस्तुत किया जाए, इस पर भी चर्चा की जाएगी।

सर्वदलीय बैठक के जरिए किया गतिरोध खत्म

फोन टैपिंग को लेकर विधानसभा में उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि फोन टैपिंग के मुद्दे पर विपक्ष जो जवाब सदन में मांग रहा है, उसे विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही व्यवस्था देंगे। 19 फरवरी को जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी, तो विधानसभा अध्यक्ष 20 फरवरी को शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा के लिए व्यवस्था देंगे। जैसे ही अध्यक्ष की ओर से सरकार के जवाब को लेकर व्यवस्था दी जाएगी, उसके बाद विपक्ष शांति से बजट की चर्चा सुनेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी