न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: कोरोना मरीज की प्रॉपर्टी को लेकर अस्पताल में आपस में भिड़े परिवार के दो पक्ष, अंत में हुआ ये...

भरतपुर के जिला RBM अस्पताल के कोरोना वार्ड में एक ही परिवार के दो पक्ष मरीज की प्रॉपर्टी को लेकर आपस में उलझ गए और कोरोना वार्ड में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 7:51:36

भरतपुर: कोरोना मरीज की प्रॉपर्टी को लेकर अस्पताल में आपस में भिड़े परिवार के दो पक्ष, अंत में हुआ ये...

भरतपुर के जिला RBM अस्पताल के कोरोना वार्ड में एक ही परिवार के दो पक्ष मरीज की प्रॉपर्टी को लेकर आपस में उलझ गए और कोरोना वार्ड में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इनसे काम नहीं चला तो यहां वार्ड में रखे पैडल स्टैंड पंखे उठा-उठा कर एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। एक बार तो यहां वार्ड में मरीजों, नर्सिंगकर्मियों को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है। ये तो एक ही मरीज के परिजन हैं, लेकिन जब बात बढ़ी तो नर्सिंगकर्मियों ने उन्हें रोका। बमुश्किल उन्हें शांत किया।

पत्नी बोली- किडनी तब ही दूंगी जब उसकी प्रॉपर्टी मेरे नाम होगी

जानकारी के मुताबिक धानोता गांव के निवासी रूपकशोर की किडनी खराब हो गई थी। और वह कोरोना से संक्रमित भी था। जिसे जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। रूपकिशोर के परिजन रूपकिशोर की पत्नी से मांग कर रहे थे कि वह अपने पति को किडनी डोनेट करे। जिससे उसकी जान बच जाए। लेकिन रूपकिशोर की पत्नी का कहना था कि जब तक रूपकिशोर अपनी संम्पति मेरे नाम नही करेगा। तब तक वह किडनी नही देगी।

वहीं दूसरी तरफ रुकिशोर का छोटा भाई अपनी पत्नी की किडनी रूपकिशोर को देने के लिए राजी था। लेकिन ये सब रूपकिशोर की पत्नी को मंजूर नही था। इस बात को लेकर रूपकिशोर की पत्नी और उसके परिजनों में झगड़ा चल रहा था। तभी इस बीच रूपकिशोर की पत्नी ने अपने परिजनों को भरतपुर बुलवा लिया। इसके बाद वो और उसके ससुराल वाले जिला आरबीएम अस्प्ताल के कोरोना वार्ड में ही भिड़ गए। हालांकि दोनों ने इसको लेकर कही मामला दर्ज नही करवाया है। वहीं इस बीच किडनी की बीमारी और कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे रूपकिशोर की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल