न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर: युवक ने दोस्त को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, रुपयों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 May 2021 1:13:53

बाड़मेर:  युवक ने दोस्त को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, रुपयों के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और मृतक दोनों ही स्मैक के नशे तथा शराब के आदी बताये जा रहे हैं और दोनों के बीच स्मैक के रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने अपने दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि वारदात जिले के बालोतरा थाना इलाके की नेहरू कॉलोनी में रविवार को हुई। वहां मामूली कहासुनी को लेकर राकेश खटीक ने अपने दोस्त रामस्वरूप पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर दिये। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में रामस्वरूप को नाहटा अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि रमेश और रामस्वरूप अच्छे दोस्त थे और दोनों ही आदतन स्मैकची और शराबी हैं। रविवार को राम स्वरूप अपने दोस्त राकेश खटीक के घर पर गया हुआ था। वहां दोनों में स्मैक के पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इस पर दोनों में हाथापाई भी हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राकेश ने चाकू निकालकर रामस्वरूप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर बालोतरा थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को बालोतरा के नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत भी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल