न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट ने गर्ल्स होस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - Sorry मम्मी-पापा...

राजस्थान के बाड़मेर मेडिकल कॉलेज की MBBS सेकंड ईयर की स्टूडेंट ने गर्ल्स हॉस्टल के 2 नंबर रूम में सुसाइड कर लिया है। रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 9:10:28

राजस्थान: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट ने गर्ल्स होस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा -  Sorry मम्मी-पापा...

राजस्थान के बाड़मेर मेडिकल कॉलेज की MBBS सेकंड ईयर की स्टूडेंट ने गर्ल्स हॉस्टल के 2 नंबर रूम में सुसाइड कर लिया है। रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने स्टूडेंट के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह के मुताबिक सुनीता ने मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के रूम में चुनरी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट सुनीता मीणा 19 साल की थी और झुंझुनूं के खेतड़ी की रहने वाली थी। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को स्टूडेंट सुनीता कॉलेज जाने के बाद हॉस्टल में करीब 3 बजे आ गई थी। इसके बाद से वह अपने हॉस्टल रूम में थी। देर शाम तक चाय पीने के लिए नहीं आई तो गर्ल्स हॉस्टल के स्टाफ ने रूम का गेट खोलने के लिए आवाज दी। कोई आवाज नहीं आने पर गेट के ऊपर लगी जाली से देखा तो शव पंखे के हुक से लटका हुआ था। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आर के आसेरी को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीएम रोहित कुमार व पुलिस मौके पर पहुंची।

सुसाइड नोट में लिखा - पापा-मम्मी आप अपना ध्यान रखना

सुनीता ने रूम में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। हालांकि अभी पुलिस ने इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार सुनीता ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है, 'पापा-मम्मी मुझे माफ करना। मैं आपके विश्वास पर खरा नहीं उतर पाई। आप अपना ध्यान रखना। Sorry मम्मी-पापा, मैं यह कदम उठा रही हूं।'

सुनीता 24 नवंबर को अपने घर झुंझुनूं गई थी

हॉस्टल से मिली जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट सुनीता 24 नवंबर को अपने घर झुंझुनूं गई थी। करीब 10 दिन बाद 3 दिसंबर को वापस बाड़मेर आई थी। बाड़मेर आने के तीसरे दिन ही सुनीता ने सुसाइड कर लिया। सुनीता रूम में अकेली रहती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट