न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: रूस से 1250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदेगी गहलोत सरकार, ऑक्सीजन के लिए चीन और दुबई से भी संपर्क

ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विदेशों से 50 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की योजना मंगवाई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 May 2021 11:31:00

 राजस्थान:  रूस से 1250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदेगी गहलोत सरकार, ऑक्सीजन के लिए चीन और दुबई से भी संपर्क

ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विदेशों से 50 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की योजना मंगवाई है। इनमें रूस से इसी सप्ताह 1250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप राजस्थान आएगी, जबकि 100 कंसंट्रेटर शुक्रवार को रूस से जयपुर पहुंचेंगे।

वहीं, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए गहलोत सरकार सीधे चीन, रूस और दुबई से भी संपर्क कर रही है। इसके लिए चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देशन में चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल के नेतृत्व में आईएएस प्रीतम बी यशवंत और आईएएस टीना डाबी की टीम काम कर रही है।

चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में 615 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के मुकाबले सरकार सिर्फ 270 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रही है। इसमें से 100 मीट्रिक टन भिवाड़ी, 70 जामनगर, 60 कलिंगनगर और 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बुरहानपुर से मिल रही है। इन जगहों से ऑक्सीजन लाने में कई दिन लग जाते, लेकिन प्रभावी योजना बना कर रेल और एयरफोर्स के जरिए ऑक्सीजन लाने का प्रयास किया जा रहा है।

26 जिलों में 164 मरीजों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर खतरनाक साबित हो रही है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 26 जिलों में 164 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में अब तक 5346 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां शुक्रवार को 18 हजार 231 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए। वहीं, 16 हजार 930 मरीज रिकवर भी हुए। प्रदेश में अब तक 7.20 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.16 लाख मरीज ठीक हो गए है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 1.99 लाख को पार कर गए है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 71% है। प्रदेश में कोरोना से राजधानी जयपुर सहित छह जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इनमें जयपुर में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4 हजार 902 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। पिछले 14 महीने में जयपुर का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, पिछले 24 घंटे में जयपुर में 48 लोगों ने दम तोड़ा। जबकि 796 लोग रिकवर भी हुए। जयपुर में एक्टिव केसों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, कुल 1068 लोगों की कोरोना से जान गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल