न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, संपूर्ण लॉकडाउन पर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री आवास पर शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक होगी उसके बाद शाम 5:30 बजे मंत्री परिषद की बैठक होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 5:10:34

राजस्थान: गहलोत कैबिनेट की बैठक आज, संपूर्ण लॉकडाउन पर हो सकती है चर्चा

राजस्थान में हर दिन रिकॉर्ड कोरोना के मामले सामने आ रहे है. बीते दिन रिकॉर्ड 99,418 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 16,974 संक्रमित मिले हैं। जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है। राज्य की पूरी रिपोर्ट देखे तो अब तक कोरोना से 6.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 4866 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना की दूसरी वेव को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई है। जिसका नाम 'रेड अलर्ट अनुशासन पखवाड़े' दिया गया है।

उधर, प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंत्रिमंडल समूह की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास पर शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक होगी उसके बाद शाम 5:30 बजे मंत्री परिषद की बैठक होनी थी हालाकि, अब बैठक के समय में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक शाम 7:30 बजे होगी। तमाम मंत्री वर्चुअल तौर पर बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो बैठक में संपूर्ण लॉकडाउन सहित कई मुद्दों पर मंथन होगा। इसके साथ ही शादी विवाहों पर सख्ती बरतने के साथ ही निजी और सरकारी बसों के संचालन पर रोक का फैसला भी कैबिनेट की बैठक में हो सकता है।

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद सरकार में मंथन

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कोरोना की चैन तोड़ने के लिए संपूर्ण लॉक डाउन की मांग के बाद माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी राहुल गांधी के सुझाव पर अमल कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के संपूर्ण लॉकडाउन के सुझाव पर आज कैबिनेट में चर्चा होगी। इस बारे में मुख्यमंत्री गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से राय मशवरा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत कई और अहम मुद्दों पर कैबिनेट में आज चर्चा कर सकते हैं।

हर जिलों में स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांट

सूत्रों की माने तो सरकार की मंशा है कि हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएं। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर आज कैबिनेट में मुहर लग सकती हैं, इसके लिए सरकार कई कंपनियों से वार्ता भी कर रही है। सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन कटौती के प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

निःशुल्क वैक्सीनेशन के कारण सरकार पर अतिरिक्त भार के चलते सरकार वेतन कटौती का फैसला ले सकती है इसके अलावा वैक्सीनेशन खरीद को लेकर भी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा होगी। साथ ही रेड अलर्ट अनुशासन पखवाड़े की गाइड लाइन की सख्ती से पालना को लेकर चर्चा होगी। संक्रमण पर काबू पाने के लिए क्या कड़े कदम उठाए जाएं इस पर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होनी है।

निजी और सरकारी बसों पर रोक लगाने का फैसला

विश्वस्त सूत्रों की माने तो कैबिनेट और राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में सरकार निजी, सरकारी बसों और टैक्सियों पर रोक लगाने का फैसला ले सकती है, इसके पीछे वजह ये है कि सरकार शादी विवाहों पर चाहकर भी रोक नहीं लगा सकती है, लेकिन शादी विवाहों में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए निजी, सरकारी बसों और टैक्सियों पर रोक लगाने का फैसला ले सकती है।

प्राइवेट वाहनों पर तक सरकार पहले रोक लगा चुकी है। अगर निजी, सरकारी बसों और टैक्सियों पर रोक लगती है तो शादी-विवाहों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल