न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अलवर में नवजात शिशु का आधा शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र स्थित पाटन अहीर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक खेल मैदान में एक नवजात शिशु का आधा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 12:26:11

राजस्थान: अलवर में नवजात शिशु का आधा शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

राजस्थान के अलवर जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र स्थित पाटन अहीर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक खेल मैदान में एक नवजात शिशु का आधा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि खेल मैदान में खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले नवजात शिशु का शव देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया।

शरीर के नीचे का हिस्सा गायब

कोटकासिम ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने एक नवजात का शव अस्पताल लाया था, जिसका शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। नवजात के सीने के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से गायब था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी जंगली जानवर ने उसे खा लिया हो।

हत्या की आशंका, गले में रस्सी बांधने का संकेत

डॉ. गोविंद सिंह ने आगे बताया कि नवजात की उम्र लगभग 24 घंटे के करीब थी, और यह संभावना जताई जा रही है कि नवजात की हत्या गले में रस्सी बांधकर की गई हो। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बच्चा लड़का था या लड़की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों की तलाश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी