न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : स्कूल के प्रिंसिपल समेत चार शिक्षकों ने किया छात्रा से गैंगरेप, 2 महिला टीचर्स ने बनाया वीडियो

राजस्थान के अलवर जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 8:53:07

राजस्थान : स्कूल के प्रिंसिपल समेत चार शिक्षकों ने किया छात्रा से गैंगरेप, 2 महिला टीचर्स ने बनाया वीडियो

राजस्थान के अलवर जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं तीन अन्य छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने मामला दर्ज कराया है। मामला अलवर जिले के मांढण थाना इलाके के स्कूल से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मांढण थानाप्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल समेत अन्य टीचर्स के खिलाफ 4 नाबालिग छात्राओं की ओर से ये मामले दर्ज कराये गये हैं। आरोपियों में 2 महिला टीचर भी शामिल हैं।

गैंगरेप के आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा के पिता के मुताबिक वह ट्रक ड्राइवरी का काम करता है और उसकी पत्नी मूक बधिर है। उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वह काम के चलते कई दिनों तक बाहर रहता है। पीड़िता के पिता के मुताबिक वह हाल ही में घर आया तो पता चला की बेटी स्कूल नहीं जा रही है। जब उससे इसका कारण पूछा तो वह रोने लग गई और उसने आपबीती बताई।

बेटी ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल और टीचर बीते एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। इसमें महिला टीचर्स ने पुरुष टीचर्स का सहयोग करते हुये गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया। गंदे काम के लिये मना करने पर वे सभी उस वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां देते हैं।

पीड़िता के मुताबिक स्कूल की दो महिला टीचर्स ने उसे मुफ्त में ड्रेस, कॉपी और किताब देने के लालच के साथ ही उसकी फीस भरने को भी कहा। बाद में वे उसे स्कूल के पास रहने वाले टीचर के घर ले गई। वहां स्कूल के प्रिंसिपल और दो टीचर शराब पी रहे थे। वहां जाने के बाद एक महिला टीचर ने उसके कपड़े उतरवाये। बाद में सभी चार पुरुष टीचर्स ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान दोनों महिला टीचर वीडियो बनाती रही। विरोध किया तो फेल करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके कुछ दिन बाद फिर से महिला टीचर के पति और अन्य ने गैंगरेप किया।

थानाधिकारी के मुताबिक इस छात्रा के अलावा तीन और छात्राओं ने भी इस स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। इनमें एक छात्रा छठी, दूसरी चौथी और तीसरी छात्रा तीसरी कक्षा में पढ़ती है। बीते साल इसी स्कूल के शिक्षक वेदप्रकाश के खिलाफ भी बालिकाओं के साथ संबंध बनाने का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर किया जा चुका है। इस मामले में स्कूल के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने आरोपी शिक्षक वेदप्रकाश के खिलाफ बयान दिये थे। लेकिन अब स्कूल स्टाफ ने नाबालिग छात्रा के गैंगरेप के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट