न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / भाजपा नेताओं के संपर्क में सचिन पायलट, 15 विधायकों के समर्थन का दावा

भाजपा का कहना है कि पहले वह गहलोत सरकार गिराएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने मुख्यमंत्री पद देने से इनकार कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 4:16:58

राजस्थान / भाजपा नेताओं के संपर्क में सचिन पायलट, 15 विधायकों के समर्थन का दावा

राजस्थान में अपनी सरकार पर संकट देख मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक्शन में आ गए हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराने की कथित साजिश मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) बीजेपी के राजस्थान और केंद्र के बड़े नेताओं को पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी। इनमें बीजेपी नेताओं के कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत 12 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकाें के दिल्ली के अलावा हरियाणा के तावड़ू स्थित एक हाेटल में हाेने की सूचना मिली। नाराज चल रहे कांग्रेसी विधायक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। इसके लिए समय मांगा गया है। इस बीच खबर आ रही है कि सचिन भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने 16 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया है। उधर, भाजपा का कहना है कि पहले वह गहलोत सरकार गिराएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने मुख्यमंत्री पद देने से इनकार कर दिया है।

नोटिस मिलने से नाराज हैं पायलट

पायलट के नाराज होने की वजह विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का नोटिस बताया जा रहा है। इस मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि, एसओजी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य मंत्रियों को भी नोटिस भेजा है।

विधायकाें की खरीद-फराेख्त के मामले में राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसओजी का गठन किया था। एसओजी के अनुसार उसने अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री की तस्करी से जुड़े मामले में मोबाइल नंबर 9929229909 और 8949065678 को सर्विलांस पर लिया हुआ था। इन पर हुई बातचीत में सामने आया है कि राज्यसभा चुनाव से पहले सरकार गिराने की साजिश रची गई थी। विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की जानकारी भी सामने आई है।

विधायकों को पैसा देने के मामले में एसीबी ने शनिवार को तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें महुवा से ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर किशनगढ़ से सुरेश टांक और पाली मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह शामिल हैं।

अशोक गहलोत ने लगाया ये आरोप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस ने आरोप लगाया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश चल रही है। अशोक गहलोत का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बैठे बीजेपी के केंद्रीय नेता कोरोना संकटकाल में भी साजिश रच रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हंगामा, ‘हिट’ स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, बोला- ‘भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने की कोशिश करने वालों…’
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हंगामा, ‘हिट’ स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, बोला- ‘भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने की कोशिश करने वालों…’
SIR में नाम हटने के बाद बड़ा एक्शन, 63 लाख राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी; शुभेंदु सरकार का सख्त कदम
SIR में नाम हटने के बाद बड़ा एक्शन, 63 लाख राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी; शुभेंदु सरकार का सख्त कदम
CJP Protest:  कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन पर संजय राउत का बड़ा बयान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन पर संजय राउत का बड़ा बयान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ममता की पार्टी में बड़ी हलचल, 16 सांसदों के फोन बंद, 22 MP के टूटने की चर्चा तेज; शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में डाला डेरा
ममता की पार्टी में बड़ी हलचल, 16 सांसदों के फोन बंद, 22 MP के टूटने की चर्चा तेज; शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली में डाला डेरा
‘सच्चे देशभक्त बनेंगे…’, सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन में उतरीं ऋचा चड्ढा, प्रकाश राज समेत कई सेलेब्स ने दिखाई एकजुटता
‘सच्चे देशभक्त बनेंगे…’, सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन में उतरीं ऋचा चड्ढा, प्रकाश राज समेत कई सेलेब्स ने दिखाई एकजुटता
आयरलैंड T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
आयरलैंड T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, 12वीं के रिवैल्यूएशन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई, अब 7 जून तक कर सकेंगे अप्लाई
CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, 12वीं के रिवैल्यूएशन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई, अब 7 जून तक कर सकेंगे अप्लाई
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'है जवानी तो इश्क होना है', शानदार ओपनिंग के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'है जवानी तो इश्क होना है', शानदार ओपनिंग के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के समर्थन में खुलकर बोलीं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताई खुशी
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के समर्थन में खुलकर बोलीं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताई खुशी
पूजा बेदी ने शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना, झूठे शोषण के आरोपों पर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर बढ़ी आलोचना
पूजा बेदी ने शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना, झूठे शोषण के आरोपों पर उठे सवाल; सोशल मीडिया पर बढ़ी आलोचना
'सैफ और करीना की ज्यादा दखल ने बिगाड़ दिया खेल', 'एजेंट विनोद' के फ्लॉप होने पर ललित परिमू का चौंकाने वाला खुलासा
'सैफ और करीना की ज्यादा दखल ने बिगाड़ दिया खेल', 'एजेंट विनोद' के फ्लॉप होने पर ललित परिमू का चौंकाने वाला खुलासा
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सरकारी सुरक्षा घेरा, सुरक्षाकर्मियों की वापसी से बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल
लालू-राबड़ी ने छोड़ा सरकारी सुरक्षा घेरा, सुरक्षाकर्मियों की वापसी से बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल
फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, पुलिस की दबिश तेज; गिरफ्तारी होगी या कोर्ट में करेंगे आत्मसमर्पण?
फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, पुलिस की दबिश तेज; गिरफ्तारी होगी या कोर्ट में करेंगे आत्मसमर्पण?
सुनसान द्वीप पर जिंदगी की जंग लड़ती हैं 8 लड़कियां, रहस्य और रोमांच से भरपूर 'द वाइल्ड्स' आपको बांधे रखेगी आखिर तक
सुनसान द्वीप पर जिंदगी की जंग लड़ती हैं 8 लड़कियां, रहस्य और रोमांच से भरपूर 'द वाइल्ड्स' आपको बांधे रखेगी आखिर तक