न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई में बारिश का कहर, अब तक 4 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, रेड अलर्ट जारी

मुंबई में भारी बारिश के कारण एक महिला उफनते नाले में डूब गयी। मुंबई में अब तक मूसलाधार बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Sept 2024 12:15:58

मुम्बई में बारिश का कहर, अब तक 4 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, रेड अलर्ट जारी

मुम्बई। कल मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद गुरुवार को मुंबई में वाहन और रेल यातायात धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, लोकल ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ीं और 14 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। हालांकि देर रात बारिश की तीव्रता कम होने के बाद स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन 1 अक्टूबर तक और बारिश होने की उम्मीद है।

हालांकि विमान सेवा फिर से शुरू हो गई है, लेकिन गुरुवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे क्योंकि मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के बाद आज दोपहर 1 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, मौसम विभाग ने आज सुबह 8:30 बजे तक शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

बुधवार शाम को शहर और उसके उपनगरों के कई इलाकों में पांच घंटे से अधिक समय में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि उपनगरीय अंधेरी में भारी बारिश के कारण एक महिला उफनते नाले में डूब गई। मुंबई में अब तक मूसलाधार बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में गुरुवार को और बारिश की आशंका है। इस वजह से अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद करने की घोषणा की है।

मुंबई में बुधवार को अचानक हुई बारिश ने लाखों लोगों को चौंका दिया। बारिश के कारण शाम के व्यस्त समय में घर जाने के लिए दौड़ रहे यात्री फंस गए। इस दौरान अंधेरी पूर्व एमआईडीसी क्षेत्र में खुले नाले में डूबकर 45 वर्षीय महिला विमल ए. गायकवाड़ सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में जेनिथ वॉटरफॉल के पास एक अन्य महिला की डूबने से मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, पुणे के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई। वहीं शाम के व्यस्त समय में घर जाने के लिए दौड़ रहे लाखों यात्री फंस गए, जिससे भारी अफरातफरी मच गई।

व्यवसायी संदीप विश्वम्भर तलोजा से पवई जा रहे थे। वह रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंस गए और उन्हें उस यात्रा में लगभग 4-5 घंटे लग गए। जबकि उन्हें अपनी यात्रा को पूरा करने में एक घंटे का समय लगता है।

शेयर बाजार के सलाहकार राजेश शाह ने कहा कि वह किसी तरह जलभराव वाली सड़कों और भारी ट्रैफिक जाम से निपटकर सायन से बोरीवली तक पांच घंटे में घर पहुंचे। आमतौर पर बोरीवली तक पहुंचने में एक घंटा लगता है।

पूर्वी मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। मानखुर्द में 275 मिमी, पवई में 260 मिमी, विक्रोली में 230 मिमी और कई अन्य क्षेत्रों में आज सुबह तक 150 मिमी से अधिक तथा 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

बीएमसी ने कहा कि गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश दर्ज की गई। मुंबई शहर 117.18 मिमी; पूर्वी उपनगरों में 170.58 मिमी; और पश्चिमी उपनगरों में 108.75 मिमी बारिश हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई को आज (गुरुवार) के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई