न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी का हैरान करने वाला दावा, कहा भाजपा के सांसद मुझसे छुपकर मिलते हैं, कहते हैं अब सहा नहीं जाता

भाजपा के कई सांसद मुझसे मिलते हैं। मुझसे एक भाजपा का सांसद लोकसभा में छुपकर मिला, वह मुझसे कहता है कि भाजपा में रहकर सहा नहीं जाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 8:12:11

राहुल गांधी का हैरान करने वाला दावा, कहा भाजपा के सांसद मुझसे छुपकर मिलते हैं, कहते हैं अब सहा नहीं जाता

नागपुर। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। देश में दलितों, आदिवासियों, ओबीसी आदि के साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें तब तक न्याय नहीं मिल सकता है जब तक देश में जाति के आधार पर जनगणना नहीं होती है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस जब केंद्र में सत्ता में आएगी तो देश में जाति के आधार पर जनगणना की जाएगी। कांग्रेस नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करती है और पूरे देश में, पूरे समाज में सौहार्द तथा भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए काम करती है।

राहुल ने आगे कहा, लोगों को लग रहा है कि देश में सत्ता की लड़ाई चल रही है, लेकिन सच यह है कि यह लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। भाजपा की विचारधारा राजाओं की विचारधारा है, वह किसी की सुनते नहीं हैं। भाजपा में आदेश ऊपर से आता है और सभी को मानना पड़ता है। जबकि कांग्रेस पार्टी में आवाज कार्यकर्ताओं से आती है और हम उसका सम्मान करते हैं।

राहुल ने भाजपा सांसद को लेकर किया ये दावा

भाजपा के कई सांसद मुझसे मिलते हैं। मुझसे एक भाजपा का सांसद लोकसभा में छुपकर मिला, वह मुझसे कहता है कि भाजपा में रहकर सहा नहीं जाता है। ऊपर से आदेश आता है, हमें पालन करना पड़ता है। चाहे अच्छा लगे या नहीं लगे। भाजपा में गुलामी चलती है। जो ऊपर से कहा जाता है, वो बिना सोचे समझे करना पड़ता है।

2-3 अरबपतियों को देश का पूरा धन दिया जा रहा है

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर हैं तैयार हम रैली में राहुल गांधी ने कहा, "एक तरफ युवाओं पर आक्रमण किया जा रहा है और दूसरी तरफ हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को देश का पूरा धन दिया जा रहा है। 1,50,000 युवाओं को हिंदुस्तान की सेना और वायु सेना के लिए चुन लिया गया था। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लागू की और इन युवाओं को आर्मी और वायु सेना में नहीं आने दिया गया। इन 1,50,000 युवाओं के लिए सेना और वायुसेना के दरवाजे बंद हो गये। ये युवा रो रहे हैं कि सरकार ने उनकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। उन्हें अग्निवीर योजना का भी हिस्सा नहीं बनने दिया।"

यह लड़ाई विचारधारा की है

कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर 'हैं तैयार हम' रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आज़ादी से पहले हिंदुस्तान की जनता, महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे। दलितों को छुआ नहीं जाता था, यह RSS कि विचारधारा है। यह हमने बदला है और वे फिर इसे वापस लाना चाहते हैं, हिंदुस्तान आज़ादी से पहले जहां था वे वहां उसे लौटाना चाह रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज