न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान दौरे पर आए राहुल गांधी, महारानी कॉलेज से मानसरोवर कार छोड़कर स्कूटी से पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर की सड़कों पर स्कूटी पर सवारी की। उन्होंने स्कूटी पर बैठकर शहर के महारानी कॉलेज से मानसरोवर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम स्थल तक का सफर किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 5:02:42

राजस्थान दौरे पर आए राहुल गांधी, महारानी कॉलेज से मानसरोवर कार छोड़कर स्कूटी से पहुंचे

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर की सड़कों पर स्कूटी पर सवारी की। उन्होंने स्कूटी पर बैठकर शहर के महारानी कॉलेज से मानसरोवर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम स्थल तक का सफर किया। राहुल गांधी के अचानक बने इस प्लान ने सुरक्षा में तैनात हर किसी में हड़कंप जैसी स्थिति बना दी। इधर राहुल का शहर में स्कूटी पर निकलना लोगों के बीच भी चर्चा का विषय रहा।

दरअसल, राहुल गांधी महारानी कॉलेज में आयोजित स्कूटी वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रवानगी का जब वक्त आया तब राहुल ने कार में नहीं बैठकर स्कूटी में ही जाने की इच्छा जता डाली। बस फिर क्या था, उन्हें सवारी करवाने के लिए एक युवती की स्कूटी तैयार हुई और वे उस पर बैठकर वहां से निकल गए।

इससे पहले राहुल का महारानी कॉलेज पहुँचने पर स्वागत हुआ। प्रिंसिपल निमालि सिंह की मौजूदगी में स्टाफ ने राहुल का वेलकम किया। इसके बाद कांग्रेस नेता ने भी स्कूटियाँ वितरित करके यहां की स्टूडेंट्स की हौंसला अफ़ज़ाई की।

सुबह-सुबह पहुंचे जयपुर, हुआ गर्मजोशी से स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह-सुबह करीब साढ़े 5 बजे ही जयपुर पहुंच गए। स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन गौरव गोगोई भी राहुल के साथ जयपुर पहुंचे। उनके जयपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के सभी सीनियर नेताओं की मौजूदगी रही। सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा तीनों सह प्रभारियों और अन्य पदाधिकारियों ने सूत की माला देकर राहुल का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से राहुल और अन्य नेताओं का काफिला सीधे एक होटल की ओर रवाना हुआ।

'फ्रंट सीट' पर राहुल गांधी

बात चाहे चुनावी मैदान की हो या कार में सवारी की, राहुल गांधी अब भी फ्रंट सीट पर ही हैं। दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ। एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना होने के दौरान राहुल गांधी पहले एक कार की पिछली सीट पर बैठ गए। इस बीच उनके साथ सीएम गहलोत समेत अन्य नेता भी बैठने लगे। व्यवस्था बैठ नहीं रही थी तो राहुल पिछले सीट से उतरकर फ्रंट सीट पर जाकर बैठ गए। फिर पीछे की सीट पर सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी रंधावा और पीसीसी चीफ डोटासरा बैठे।

सचिन पायलट बोले- कांग्रेस की सरकार बनेगी

मानसरोवर में सभा को संबोधित करते हए सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी। जबकि 2024 में इंडिया गठबंधन जीतेगा। जबकि पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार हमें ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की रेड से डरा नहीं सकती। हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं डरो मत।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट