न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: केजरीवाल के 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर अकाली दल ने खेला बड़ा दाव, जनता से किए ये 13 वायदे

अकाली-बीएसपी गठबंधन ने पंजाब की जनता के लिए 13 लोक-लुभावने वायदे कर दिए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 8:24:13

 पंजाब: केजरीवाल के 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर अकाली दल ने खेला बड़ा दाव, जनता से किए ये 13 वायदे

पंजाब में विधानसभा चुनाव को अभी करीब 6 महीने का वक्त बचा है लेकिन राजनीतिक पार्टियां रोजाना वोटर्स को लुभाने के लिए लोक-लुभावने वायदे कर रही है। शुरुआत दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने की थी।

केजरीवाल ने वायदा किया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। अब इसके जवाब में अकाली-बीएसपी गठबंधन ने पंजाब की जनता के लिए 13 लोक-लुभावने वायदे कर दिए है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में की गई प्रेस कांफ्रेंस में शिरोमणि अकाली दल और बीएसपी गठबंधन का आगामी रोडमैप जनता के सामने पेश किया। सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की जनता के लिए 13 ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नीले कार्ड होल्डर महिलाओं को हर महीने दो हजार दिए जाएंगे। वहीं कृषि काम के लिए डीजल पर वैट को कम किया जाएगा। इसके अलावा सुखबीर सिंह बादल की ओर से पंजाब की जनता के लिए 10 लाख की मेडिकल स्कीम का वायदा भी किया गया है।

सुखबीर बादल ने जनता से किए ये 13 वायदे

-सुखबीर सिंह बादल ने गरीब जनता के लिए आटा-दाल स्कीम के साथ नीले कॉर्ड धारकों के लिए घर की महिलाओं को घर खर्च के लिए 2000 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। स्कीम का नाम होगा माता खीवी दी रसोई।

-अकाली दल-बीएसपी की सरकार बनने पर पेट्रोल-डीजल किसानो को खेती और ट्रैक्टर के लिये 10 रुपये प्रति लीटर वैट कम देना होगा। इसके लिए एक सिस्टम बनाया जाएगा।

-बिजली को लेकर ऐलान अब SC-BC परिवारों और पंजाब के हर परिवार के रेजीडेंशियल कनैक्शन को प्रति परिवार 400 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

-नीले कॉर्ड वाले गरीब परिवारों के बिजली बिल ना भरे जाने की वजह से काटे गये कनेक्शन वन टाइम सेटलमेंट के तहत फिर से चाले किए जाएंगे।

-SC स्कॉलरशिप को फिर से शुरू किया जाएगा।

-पूरे पंजाब में सभी परिवारों का 10 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा।

-सब्जियों फलों की एमएसपी पंजाब सरकार तय करेगी।

-विदेश जाने वाले छात्रों के लिये 10 लाख रुपये कीमत का स्टूडेंट लोन कॉर्ड आएगा जिसकी बैंक गारंटी और इंटरेस्ट पंजाब की सरकार देगी। नौकरी लगने पर सिर्फ प्रिंसिपल अमाउंट ही छात्र को वापिस देना होगा।

-अकाली-बीएसपी की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही केंद्रीय कृषि कानूनों को पंजाब में रद्द किया जाएगा।

-पंजाब में अकाली-बीएसपी की सरकार बनने पर एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

-प्राइवेट सेक्टर में युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियां पंजाब सरकार की और से क्रिएट की जाएंगी।

-गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों और अन्य प्रोफेशनल कॉलेजों में 33 प्रतिशत सीटें सरकारी स्कूलों में पढ़ कर आए स्टूडेंट्स के लिये रिजर्व होगी।

-पंजाब में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का बिल लाया जाएगा।

-पंजाब की प्राइवेट कंपनियों और फैक्ट्रियों में नौकरियों में पंजाब के लोगों को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

-मीडियम और छोटे उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली और बड़ी इंडस्ट्रीज को सोलर प्लांट लगाने की इजाजत।

-सभी अनुबंध कर्मचारियों को पक्की नौकरी दी जाएगी।

-अकाली-बीएसपी की सरकार बनते ही एक साल में पूरे पंजाब में अॉनलाइन सिस्टम होगा घर बैठे आम जनता और इंडस्ट्री तमाम सरकारी महकमों से काम करवा सकेंगे।

-पंजाब में 6th Pay कमीशन पर सरकारी कर्मचारियों की नाराजगी और विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल