Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब के इस शहर में बद से बदतर हुए हालात, कोरोना मृत्यु दर देश में सबसे ज्यादा

देश में कोरोना ने अब घातक रूप ले लिया है। भारत में मौत का आंकड़ा 1.3% तक पहुंच गया है। यानी 100 कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक से ज्यादा व्‍यक्ति की मौत हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 2:18:03

पंजाब के इस शहर में बद से बदतर हुए हालात, कोरोना मृत्यु दर देश में सबसे ज्यादा

देश में कोरोना ने अब घातक रूप ले लिया है। भारत में मौत का आंकड़ा 1.3% तक पहुंच गया है। यानी 100 कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक से ज्यादा व्‍यक्ति की मौत हो रही है। देश के कुछ शहरों में हालात बेहद ख़राब है। यहां, कोरोना से होने वाली मृत्‍युदर 2.5% तक पहुंच गई है। पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल के कई प्रमुख शहरों में हर 100 कोरोना संक्र‌मितों में से दो की मौत हो रही है। जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश प्रदेश जैसे बड़ी आबादी प्रदेशों में CFR 1% या इससे ज्यादा है।

पंजाब के लुधियाना में हालात सबसे ज्‍यादा खराब दिखाई दे रहे हैं। लुधियाना में अब तक कुल 51 हजार 492 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 1,322 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात ये हैं कि लुधियाना में कोरोना से होने वाली मौत का अनुपाल 2.5% तक पहुंच गया है।

बता दें कि लुधियाना के हालात हर दिन बिगड़ रहे हैं। 20 से 27 अप्रैल के बीच इस शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 1.8% थी।लुधियाना की तरह ही पंजाब के ज्‍यादातर शहरों का यही हाल है। जालंधर में 1 हजार 60, अमृतसर में 913, होशियारपुर में 711, पटियाला में 744 और भटिंडा 325 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने अब डराना शुरू कर दिया है। अहमदाबाद में कोरोना से 2500 से अधिक मौतें हो चुकी है। यहां संक्रमण से होने वाली मौतों का दर 2.4% तक पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में अब तक हुई 6 हजार 656 मौतों में से 40% से ज्यादा 2,844 मौतें अकेले अहमदाबाद में हुई हैं। गुजरात में बुधवार को 14 हजार 120 लोग संक्रमित मिले। 8 हजार 595 लोग रिकवर हुए और 174 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 845 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 98 हजार 824 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,830 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,33,191 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्‍ट्र देश का ऐसा राज्य है जहां कोरोना की मार सबसे ज्यादा है। यहां के आंकड़ों ने अब डराना शुरू कर दिया है। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव होने वाले हर 100 में से दो से ज्‍यादा की मौत हो रही है। मुंबई में अब तक 6 लाख 35 हजार 483 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 12,920 की मौत हो गई है। जिन शहरों में सबसे ज्‍यादा मौतें कोरोना से हो रही हैं उनमें दिल्‍ली के बाद मुंबई का नंबर आता है। मुंबई की कोरोना मृत्यु दर 1.5% है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे शहरों की हालत भी खराब है। अधिकांश प्रमुख शहर के CFR 1% से ज्यादा हैं। अब तक ठाणे में 6 हजार 692, नागपुर में 4 हजार 932, नासिक में 2 हजार 951 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आपको बता दे, महाराष्ट्र में बुधवार को 63 हजार 309 लोग संक्रमित पाए गए। 61 हजार 181 लोग रिकवर हुए और 1 हजार 35 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 44 लाख 73 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 37.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 67 हजार 214 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 73 हजार 481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मध्‍यप्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और बुरहानपुर में कोरोना से होने वाली मृत्‍युदर 1% तक पहुंच गई है। मध्‍य प्रदेश में सबसे ज्‍यादा कोरोना संक्रमित इंदौर दिख रहा है। यहां अब तक कुल 1 लाख 5 हजार 429 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 1 हजार 113 की मौत हो गई है। भोपाल में 84 हजार 396 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 724 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में बुधवार को 12 हजार 758 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14 हजार 156 लोग ठीक हुए और 105 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 38 हजार 165 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 39 हजार 968 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,424 लोगों की मौत हो चुकी है। 92 हजार 773 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दे, देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर देशभर में रिकॉर्ड 3.80 लाख मरीज मिले, जबकि 3,646 लोगों की मौत हो गई। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना केस (Corona Case) के बीच राहत की खबर ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 2.70 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका