Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब: गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज को केंद्र ने भेजे 80 वेंटिलेटर, 71 निकले खराब

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि वे केंद्र के भेजे वेंटिलेटर पर भरोसा नहीं करते। ये बमुश्किल 1-2 घंटे ही काम कर पाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 4:17:18

पंजाब: गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज को केंद्र ने भेजे 80 वेंटिलेटर, 71 निकले खराब

देश इस समय कोरोना के साथ-साथ अस्पताल में ऑक्सीजन और बेड की कमी से भी जूझ रहा हैं। इन सबके बीच पंजाब के फरीदकोट से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 80 वेंटिलेटर में से 71 खराब है सिर्फ 9 ही ठीक हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वेंटिलेटर खराब होने की जानकारी राज्य सरकार को दी है। इसके बाद मुख्य सचिव की मंजूरी पर बुधवार को यहां एक टीम वेंटिलेटर्स सुधारने पहुंची है। भास्कर की खबर के अनुसार फरीदकोट स्थित गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GGSMCH) में 310 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इससे पहले भी यहां 39 वेंटिलेटर उपलब्ध थे और इनमें से 37 ही काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बीते दिनों केंद्र ने 80 वेंटिलेटर मुहैया करवाए।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि वे केंद्र के भेजे वेंटिलेटर पर भरोसा नहीं करते। ये बमुश्किल 1-2 घंटे ही काम कर पाते हैं। पीएम केयर्स फंड के तहत पंजाब को ये वेंटिलेटर्स AgVa हेल्थकेयर की तरफ से उपलब्ध कराए गए थे।

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के उपकुलपति डॉ राज बहादुर का भी कहना है कि प्रधानमंत्री राहत कोष से उपलब्ध करवाए गए वेंटिलेटर की क्वालिटी बेहद घटिया है। उनका कहना है कि वे इन वेंटिलेटर्स को उपलब्ध करवाने वाली एजेंसी के साथ एनुअल मेंटेनेंस कांट्रैक्ट करना चाहते हैं। इससे उन्हें वेंटिलेटर्स की मरम्मत के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
पंजाब सरकार ने कॉलेज प्रशासन को आश्वासन दिया है कि 10 नए वेंटिलेटर्स प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल को उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पहले 11 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य को दिए गए वेंटिलेटर्स के इस्तेमाल नहीं करने को लेकर बताया था। राजेश भूषण ने लिखा था कि पंजाब को अब तक 809 वेंटिलेटर्स आवंटित किए गए हैं। इसमें 558 वेंटिलेटर्स ही इंस्टॉल किए गए हैं, जबकि 251 अब भी लगाने बाकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका