पुणे में एक दुकान में सोमवार तड़के 3 बजे आग लगने के बाद LPG सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि दुकान के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 2 लोगों के जख्मी होने की खबर है। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसा पुणे के सतारा रोड पर स्थित डी मार्ट शॉपिंग सेंटर के पास हुआ। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सड़क पर फैले मलबे को साफ किया गया।
बताया जा रहा है कि घरेलू उपकरण, रसोई का सामान और मोबाइल फोन बेचने वाली की दुकान में आग लगने के बाद ये ब्लास्ट हुआ। धमका इतनी तेज था कि दुकान की शटर और दीवारें गिर गईं। दुकान का सामान सड़क पर 100 फीट दूर तक बिखर गया। इतना ही नहीं जिस इमारत में दुकान थी, उसकी भी खिड़कियां टूट गईं। आग में एक दोपहिया वाहन भी जल गया।
![पुणे: LPG सिलेंडर में ब्लास्ट, दुकान के उड़े परखच्चे, सड़क पर 100 फीट दूर तक बिखरा सामान, 2 लोगों के जख्मी pune,blast in shop,lpg blast in shop]()
ब्लास्ट इतना भीषण था कि दुकान का सामान सड़क पर बिखर गया। आग पर काबू पाने के बाद सड़क को साफ किया गया। हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इनमें देखा जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद हर तरफ सड़क पर मलबा था।