पुणे में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 15 कर्मचारियों की मौत
By: Pinki Mon, 07 June 2021 7:44:17
महाराष्ट्र के पुणे के पिरंगुट MIDC इलाके में एक सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई है। आग के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे 37 में से 13 महिला और 2 पुरुष कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग अभी भी प्लांट में आग में फंसे हुए हैं। जिनका पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री से निकलने वाला गहरा काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है।
मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों और दो दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मी उनके रेस्क्यू का काम कर रहे हैं। सैनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है इस कारण से आज बहुत तेजी से फैल रही है।
हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक बड़ी वजह हो सकती है। मुलशी के तहसीलदार, अभय ने बताया कि दमकल की 3 गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक धूमल भी पहुंचे हुए हैं।
ये भी पढ़े :
# VIDEO : दूल्हा-दुल्हन का डांस देख हर कोई कह रहा मिलते हैं दोनों के 36 गुण
# बड़ी लापरवाही! ऑनलाइन ऑर्डर किया था चिकन और खाया तो निकला फ्राई तौलिया
# 23 साल की यह महिला 1 साल में ही बनी 20 बच्चों की मां, चाहती हैं और भी बड़ा परिवार
# इस आर्टिकल से जानिए हाई कोलेस्ट्रॉल होने के कारण, लक्षण, नुकसान और कैसें करें नियंत्रण
# जिमीकंद : ऐसी सब्जी जिसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी, इन रोगों में लाभदायक
# 21 जून से देश के सभी युवाओं के लिए वैक्सीन मुफ्त कराएगा केंद्र: PM मोदी
# मध्यप्रदेश : ब्लैक फंगस के मरीजों में इंजेक्शन से हुए साइडइफेक्ट, लगाते ही ठंड से कांपने लगे रोगी