मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बोरघाट के पास सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां, 6 गाड़ियां आपस में बुरी तरह टकरा गईं। इनमें 3 कार, एक प्राइवेट बस, एक टेम्पो और एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हुए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 6 घायल हैं। घायलों को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिसके चलते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। मृतकों में शामिल तीनों लोग कार में सवार थे।
![पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, 6 गाड़ियां आपस में टकराईं; 3 लोगों की मौके पर ही मौत pune mumbai expressway,road accident,accident news]()
जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़े मुर्गियों से भरे ट्रक में सबसे पहले एक कार टकराई। इसके बाद पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर कार में भिड़ गया। इससे कार पूरी तरह पिचक गई। फिलहाल इसमें सवार लोगों के शवों को निकाला नहीं जा सका है।
![पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, 6 गाड़ियां आपस में टकराईं; 3 लोगों की मौके पर ही मौत pune mumbai expressway,road accident,accident news]()
मौके पर हाईवे पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में ट्रक ड्राइवर की गलती सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिए है। इस हादसे में दो बड़ी गाड़ियों के बीच पिचकी स्विफ्ट कार पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी।