न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे दुर्घटना: किशोर के रक्त का नमूना उसकी मां के रक्त के नमूने से बदला, आरोपी की माँ फरार

पुणे के कल्याणीनगर में हुए पोर्श सड़क हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल उसकी मां से ही बदला गया था। हालांकि, पुलिस ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 3:43:30

पुणे दुर्घटना: किशोर के रक्त का नमूना उसकी मां के रक्त के नमूने से बदला, आरोपी की माँ फरार

पुणे। पुणे के कल्याणीनगर में हुए पोर्श सड़क हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। खबर है कि नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल उसकी मां से ही बदला गया था। हालांकि, पुलिस ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। सोमवार को ही पुलिस ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ और रक्त के नमूने बदलने के आरोप में ससून जनरल हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि नाबालिग आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल ने अपना ब्लड सैंपल दिया था, जिसे उनके बेटे से बदल दिया गया था। ब्लड सैंपल डॉक्टर श्रीहरि हलनोर ने लिया था। हलनोर को भी डॉक्टर अजय तावड़े और कर्मचारी अतुल घाटकाम्बले के साथ गिरफ्तार किया गया था। खबरें थीं कि पुलिस ने 3 लाख रुपये भी बरामद किए थे।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अग्रवाल टेस्ट के समय अस्पताल में मौजूद थीं और फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। खास बात है कि महाराष्ट्र के महिला एवं बाल विकास ने भी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के जांच के आदेश के खिलाफ कमेटी गठित की है। 19 मई को हुए हादसे में 24 वर्षीय युवक और युवती की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी नाबालिग को निबंध लिखने जैसी शर्तों पर जमानत दे दी गई थी।

हादसे के बाद आरोपी नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए ससून जनरल अस्पताल ही लाया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी का ब्लड सैंपल लेने वाले डॉक्टर हलनोर ने खुलासा किया है कि उसने डॉक्टर तावड़े के निर्देशों पर सैंपल बदल दिए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के सैंपल को कचरे में फेंक दिया था, जिसके बाद जांच में एल्कोहल नहीं पाई गई थी।

आरोपी नाबालिग के पिता और पुणे शहर के जाने माने बिल्डर विशाल अग्रवाल और दादा सुरेंद्र अग्रवाल 31 मई तक हिरासत में हैं। खबरें हैं कि नाबालिग के ब्लड सैंपल लिए जाने से पहले उसके पिता विशाल ने डॉक्टर तावड़े से कई बार बात की थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि संपर्क WhatsApp, फेसटाइम और एक जनरल कॉल के जरिए हुआ था और ऐसे करीब 14 कॉल किए गए थे। कॉल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 40 मिनट के बीच किए गए थे और सैंपल सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज