न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे दुर्घटना: रक्त के नमूने बदलने के आरोप में फोरेंसिक प्रमुख के साथ एक अन्य डॉक्टर गिरफ्तार

पुणे पोर्शे कांड में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में ससून अस्पताल में फोरेंसिक विभाग के प्रमुख और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 11:16:40

पुणे दुर्घटना: रक्त के नमूने बदलने के आरोप में फोरेंसिक प्रमुख के साथ एक अन्य डॉक्टर गिरफ्तार

पुणे। पुणे पोर्शे कांड में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में ससून अस्पताल में फोरेंसिक विभाग के प्रमुख और एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब यह पता चला कि दुर्घटना में शामिल नाबालिग के रक्त के नमूनों को किसी अन्य व्यक्ति के रक्त के नमूनों के साथ बदल दिया गया था जिसने शराब का सेवन नहीं किया था। इन दोनों गिरफ्तारी के साथ अब तक पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को गिरफ्तार किया है।

इंडिया टुडे से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ससून अस्पताल के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख और एक अन्य डॉक्टर को सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खास बात है कि इसी अस्पताल में नाबालिग आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था। रविवार सुबह करीब 3 बजे हुए हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नाबालिग को 19 मई को सुबह 11 बजे अस्पताल लाया गया था। यहां शुरुआती ब्लड सैंपल में खून नहीं पाया गया था, जिसके चलते शक पैदा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, ब्लड सैंपल को किसी ऐसे दूसरे व्यक्ति के सैंपल से बदल दिया गया था, जिसने शराब का सेवन नहीं किया था। इसकी जानकारी लगने के बाद ये दो गिरफ्तारियां हुईं हैं।

इसके बाद जब जांच की दूसरी रिपोर्ट सामने आई, तो उसमें एल्कोहल का पता चला। इसके बाद जांच में शामिल अधिकारियों को सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का शक हुआ था। खास बात है कि इससे पहले दो पुलिसकर्मियों को भी नियमों का पालन नहीं करने के चलते निलंबित कर दिया गया था।

हादसे में अनीस अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। दोनों की उम्र 24 साल के आसपास थी और पेशे से इंजीनियर थे। खबरें हैं कि हादसा रविवार सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुआ। उस दौरान अवधिया और कोष्टा दुपहिया वाहन से जा रहे थे और पीछे से तेज रफ्तार पोर्शे कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि अश्विनी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज