न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कन्नड़ भाषा थोपने को लेकर पूरे बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन; प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

यह विरोध प्रदर्शन बीबीएमपी के उस आदेश की पृष्ठभूमि में हो रहा है जिसमें राजधानी शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 28 फरवरी, 2024 तक अपने नाम बोर्ड पर 60 प्रतिशत से अधिक कन्नड़ भाषा का उपयोग करने को कहा गया था, अन्यथा उन्हें अपना व्यापार लाइसेंस खोना होगा और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 2:54:01

कन्नड़ भाषा थोपने को लेकर पूरे बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन; प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

बेंगलुरु। कन्नड़ भाषा समर्थक संगठन कर्नाटक रक्षणा वेदिके का विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया क्योंकि समूह ने अपने साइन बोर्ड पर स्थानीय भाषा के इस्तेमाल की मांग को लेकर बेंगलुरु के एक होटल में तोड़फोड़ की। समूह प्रमुख नारायण गौड़ा सहित प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समूह ने बेंगलुरु की सड़कों पर कन्नड़ में बिलबोर्ड लगाने की मांग वाले अंग्रेजी पोस्टर भी फाड़ दिए।

यह विरोध प्रदर्शन बीबीएमपी के उस आदेश की पृष्ठभूमि में हो रहा है जिसमें राजधानी शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 28 फरवरी, 2024 तक अपने नाम बोर्ड पर 60 प्रतिशत से अधिक कन्नड़ भाषा का उपयोग करने को कहा गया था, अन्यथा उन्हें अपना व्यापार लाइसेंस खोना होगा और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। खास बात है कि इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी कर्नाटक में रहने वालों को कन्नड़ सीखने की सलाह दे चुके हैं।

हालांकि, कई व्यापारियों ने कहा कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं थी और इसलिए उन्होंने इसका पालन नहीं किया।

बुधवार को राजधानी बेंगलुरु में कई जगहों पर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर सैलून और स्पा समेत शहर के कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। प्रदर्शनों से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि प्रदर्शनकारी अंग्रेजी में लिखे साइनबोर्ड्स को फाड़ रहे हैं। इस दौरान अंग्रेजी के कई साइबोर्ड्स पर काला रंग भी पोता गया।

क्या थी मांगें

प्रदर्शनकारियों का मांग थी कि 60 फीसदी कन्नड़ भाषा से जुड़े आदेश को तत्काल लागू किया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रुहट बेंगलुरु महानगरपालिका के प्रमुख तुषार गिरि नाथ ने बताया कि BBMP के क्षेत्र में आने वाली दुकानों और बड़े प्रतिष्ठानों के पास 28 फरवरी तक का समय है। अगर वे तब तक आदेश का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

सियासी एंगल

सीएम सिद्धारमैया लगातार कन्नड़ भाषा के इस्तेमाल की बात करते रहे हैं। इससे पहले भी उनके पिछले कार्यकाल में बेंगलुरु मेट्रो स्टेशनों के हिंदी नामों पर टेप लगा दिया गया था। उन्होंने अक्टूबर में भी कहा था, 'राज्य में रहने वाले सभी लोगों को कन्नड़ बोलना सीखना चाहिए।' उन्होंने कहा था, 'हम सभी कन्नडिगा हैं। यहां अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा