न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में तापमान बढ़ोतरी के साथ 8 जिलों में बारिश की सम्भावना, 30 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के आसार

बुधवार (22 जनवरी) से राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम बदलेगा और एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से जयपुर, सीकर, झुंझुनूं समेत 8 जिलों में बादल छा सकते हैं। और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 1:32:50

राजस्थान में तापमान बढ़ोतरी के साथ 8 जिलों में बारिश की सम्भावना, 30 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के आसार

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से सोमवार को भी राहत रही। जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का ये दौर आज भी जारी रहने की संभावना है।

बुधवार (22 जनवरी) से राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम बदलेगा और एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से जयपुर, सीकर, झुंझुनूं समेत 8 जिलों में बादल छा सकते हैं। और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

डूंगरपुर में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर जिले में दर्ज हुआ। दौसा में कल अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, जालोर में 29.3, बाड़मेर में 29.4, उदयपुर में 29.1, चित्तौड़गढ़ में 29.8 और भीलवाड़ा में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हनुमानगढ़-गंगानगर में भी कोहरा छटने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। गंगानगर में कल अधिकतम तापमान बढ़कर 21.6 और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन दोनों शहरों में कल अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।

जयपुर में भी तापमान बढ़ा, सर्दी से राहत

राजधानी जयपुर में कल भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। राजधानी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में सोमवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा, लेकिन हल्की धुंध रहने से सूरज की चमक थोड़ी कमजोर रही।
30 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के आसार

जनवरी में दो बार मावठ ने तेवर दिखाए हैं, लेकिन रात का तापमान बीते सालों के मुकाबले ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। 2020 से 2024 तक हर बार जनवरी में पारा डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ, लेकिन इस बार 6 डिग्री से नीचे नहीं आया। आगे भी मावठ होने के आसार हैं। लेकिन रात का पारा 5 डिग्री से नीचे जाने की सम्भावना कम है।

जयपुर में पहली मावठ 11 जनवरी को बरसी थी तब दिन और रात का पारा करीब 4 डिग्री कम हो गया था। ठिठुरन के साथ गलन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ था। इसके बाद मौसम खुला ही था कि 15 जनवरी को फिर से मावठ बरस गई। अब बीते तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी के साथ सर्दी से राहत है।

लेकिन अब फिर से मौसम विभाग का कहना है कि नया सिस्टम मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान लुढ़कने से फिर सर्दी तेवर दिखाएगी। इसके बाद 30 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट