न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म नहीं हुई पूजा खेडकर की मुश्किलें, मां से जुड़ी इंजीनियरिंग फर्म सील

पुणे जिले में पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) ने तालावडे इलाके में स्थित बंद पड़ी फर्म थर्मोवेरिटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को संपत्ति का बकाया न चुकाने के कारण सील कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 July 2024 6:39:26

खत्म नहीं हुई पूजा खेडकर की मुश्किलें, मां से जुड़ी इंजीनियरिंग फर्म सील

पुणे। पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निकाय ने शुक्रवार को विवादास्पद परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पूजा खेडकर की मां से जुड़ी एक इंजीनियरिंग फर्म को लगभग 2 लाख रुपये का संपत्ति कर न चुकाने के कारण सील कर दिया।

जूनियर नौकरशाह की मां मनोरमा खेडकर फिलहाल एक आपराधिक मामले में पुणे पुलिस की हिरासत में हैं। पुणे जिले में पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) ने तालावडे इलाके में स्थित बंद पड़ी फर्म थर्मोवेरिटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बकाया संपत्ति के भुगतान न किए जाने पर सील कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पूजा खेडकर ने कोटा के तहत सिविल सेवाओं में चयन के लिए पिंपरी-चिंचवाड़ टाउनशिप में स्थित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल (वाईसीएम) में विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते समय अपने आवासीय पते के रूप में इंजीनियरिंग फर्म का स्थान बताया था।

पीसीएमसी कमिश्नर शेखर सिंह ने कहा, "थर्मोवेरिटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का 2022-2023 और 2023-2024 का संपत्ति कर पिछले दो वर्षों से लंबित है। इसके अतिरिक्त, चालू वर्ष का बकाया भी लंबित है। चूंकि 2023 में उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया था, इसलिए पहले उन्हें (मालिकों को) नोटिस जारी किए गए और बाद में एक क्रमिक प्रतिक्रिया के रूप में, हमने सबसे पहले उनका पानी का कनेक्शन काट दिया। चूंकि, पिछले दो वर्षों से बकाया भुगतान नहीं किया गया है, इसलिए हमने अगली प्रक्रिया के रूप में संपत्ति को सील कर दिया।"

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों का कुल बकाया 1.96 लाख रुपये था और यदि चालू वर्ष का बकाया जोड़ दिया जाए तो लंबित राशि 2.77 लाख रुपये हो जाती है।

मनोरमा खेडकर को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गुरुवार को मुलशी तहसील के धडवाली गांव में 2023 में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को बंदूक दिखाकर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पूजा खेडकर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को इस बैच की प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने सहित कई कार्रवाई की है। उन पर फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा में बैठने का प्रयास करने का आरोप है।

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं और चयनों से वंचित करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

2023 बैच की प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पर हाल ही में पुणे जिला कलेक्ट्रेट में अपने प्रशिक्षण के दौरान उन भत्तों और सुविधाओं की मांग करके सत्ता और विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप है, जिनकी वह हकदार नहीं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज