न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में NCP के प्रदर्शन को लेकर गरमाई राजनीति, भुजबल ने कहा UP में भाजपा का क्या हुआ

आने वाले कुछ महीनों में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए भाजपा अन्य पार्टियों के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर मंथन कर रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा में इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि वह विधानसभा चुनाव अपने अकेले दम पर लड़े या फिर शिव सेना या एनसीपी या फिर दोनों को साथ रखते हुए लड़े।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 June 2024 4:05:11

महाराष्ट्र में NCP के प्रदर्शन को लेकर गरमाई राजनीति, भुजबल ने कहा UP में भाजपा का क्या हुआ

मुम्बई। आने वाले कुछ महीनों में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए भाजपा अन्य पार्टियों के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर मंथन कर रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा में इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि वह विधानसभा चुनाव अपने अकेले दम पर लड़े या फिर शिव सेना या एनसीपी या फिर दोनों को साथ रखते हुए लड़े।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के नतीजे एनडीए के लिहाज से बेहद ही निराशाजनक रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन केवल 17 सीटें ही जीत पाया था। एनडीए को लगी सियासी चपत को लेकर लगातार आरएसएस और कुछ दक्षिणपंथी संगठन NCP पर सारा ठीकरा फोड़ रहे हैं। इस घटनाक्रम के बीच एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने सफाई दी। उन्होंने गठबंधन में कम सीटें मिलने पर नाराजगी जताने के साथ ही भाजपा के अन्य राज्यों में प्रदर्शन का भी उल्लेख किया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में एनसीपी ने चार सीटों पर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी को एक पर ही जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव में जीतकर केवल एनसीपी नेता सुनील तटकरे ही पहुंचे है। पार्टी के इस प्रदर्शन को लेकर दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना को एनसीपी के कारण नुकसान हुआ है, क्योंकि भाजपा-शिवसेना की विचारधारा एक है और एनसीपी अलग है।

एनसीपी के प्रदर्शन को लेकर उठते सवालों के बीच मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव के लिए 48 सीटों में से केवल 4 सीटें दी गईं थीं, उन 4 सीटों में से 2 हमसे छीन ली गईं। इसलिए, इन 2 सीटों, रायगढ़ और बारामती में से हमने 1 सीट जीती। अब कोई यह कैसे कह सकता है कि हमने 48 सीटों पर चुनाव लड़ा, हमें केवल 2 सीटें मिलीं।

छगन भुजबल ने इशारों में ही भाजपा के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश में भी बड़े नुकसान में रही है। किसी ने नहीं सोचा था कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में इतनी कम सीटें मिलेंगी। इसलिए, अजित पवार गुट को दोष देना सही नहीं है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिसके चलते राज्य में काफी उठापटक की स्थिति है। एनडीए को मिली शिकस्त के लिए एनसीपी को जिम्मेदार बताया जा रहा है। आरएसएस से जुड़े रहे विचारक रतन शारदा ने हाल ही में एक लेख में एनसीपी के साथ भाजपा-शिवसेना के गठबंधन पर सवाल उठाए थे, जिसके चलते उन कार्यकर्ताओं के लिए एनसीपी के लिए प्रचार करना मुश्किल हो रहा था, जिनके खिलाफ लंबे वक्त तक भाजपा आरएसएस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते थे।

ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति विधानसभा चुनाव से पहले काफी गर्म हो गई है और यह दावा किया जा रहा है कि अभी भी भाजपा कन्फ्यूज हैं कि उसे विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी दोनों को ही साथ रखना है, शिवसेना के साथ ही चुनाव लड़ना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास