न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सुबह 4 बजे पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, चेन स्नेचिंग में पकड़े गए 40 से ज्यादा संदिग्ध

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह 4 बजे पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी देखने को मिली जिसमें पुलिस के हथ्ते चेन स्नेचिंग के 40 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 12:25:37

जयपुर : सुबह 4 बजे पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, चेन स्नेचिंग में पकड़े गए 40 से ज्यादा संदिग्ध

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह 4 बजे पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी देखने को मिली जिसमें पुलिस के हथ्ते चेन स्नेचिंग के 40 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए। जयपुर पुलिस ने रणनीति के तहत 55 टीम गठित की। इसके बाद थानों की पुलिस के साथ मिलकर छापामारी की गई। इससे पहले भी जयपुर पुलिस ने करीब 20 दिन पहले शहर में 100 से ज्यादा जगहों पर अल सुबह दबिश देकर डेढ़ सौ से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया था। बीते दिनों से दिवाली के नजदीक आते ही शहर में खरीदारी करने निकली महिलाओं के गले से चेन लूटने, मोबाइल फोन और पर्स छीनने के मामले सामने आने लगे हैं। इस पर चार जिले की स्पेशल टीम और थानों की पुलिस के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ सुबह 4 बजे कई कच्ची बस्तियों और कॉलोनियों में छापा मारा। पुलिस ने गेट खटखटाए। दरवाजा खुलते ही चेकिंग शुरु कर दी। इससे बस्तियों में अफरा तफरी मच गई। इससे पहले पुलिस की ओर से इन सभी की लिस्ट बनाकर चिन्हित किया गया। फिर एक साथ इनके घरों पर कार्रवाई हुई।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में करीब 40 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा है, जो कि चेन स्नेचिंग की वारदातों में लिप्त है। कार्रवाई में लूटी गई चेन, बिना नंबर प्लेट लगे दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा के निर्देशन में डीसीपी (क्राइम) डॉ। अमृता दुहान ने इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। वे खुद इस छापामार कार्रवाई के सुपरविजन के लिए फील्ड में मौजूद नजर आईं। इस एक्शन में पुलिस ने क्या हासिल किया। इसका खुलासा दोपहर तक किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट