न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PoK लेने का समय आ गया है : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीयों की जान जाने के बाद, राजनीतिक नेताओं ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लेने की बात कही है। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पीओके को पुनः प्राप्त करने की मांग की और इस मुद्दे को राजनीतिक विमर्श से ऊपर उठाकर निर्णायक तरीके से हल करने की बात की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 4:35:45

PoK लेने का समय आ गया है : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 भारतीयों की जान चली गई, जिससे देशभर में गुस्से का माहौल बन गया। इस हमले के बाद भारतीय सेना और सरकार दोनों ही सक्रिय हो गई हैं, और अब कई राजनीतिक दलों के नेता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी अपनी बात रखी है।

अभिषेक बनर्जी का बयान

रविवार को अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, "अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उनकी भाषा में सबक सिखाया जाए और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लिया जाए।" उन्होंने आगे कहा कि अब राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे का निर्णायक तरीके से समाधान करना चाहिए। अभिषेक बनर्जी ने कहा, "पहलगाम में हुए इस अभूतपूर्व आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार चूक की गहराई से जांच करने के बजाय कुछ लोग ऐसे विमर्श को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचे।"

मुख्तार अब्बास नकवी और गौरव गोगोई के बयान

शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा, "इस्लाम को सुरक्षा कवच बना कर इंसानियत को लहूलुहान करने वाले इंसानियत और इस्लाम दोनों के दुश्मन हैं।" नकवी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा बनाने के संसद के संकल्प को पूरा करने की बात भी कही। उन्होंने कहा, "देश के सौहार्द और एकता को मजबूत रखकर मुल्क के दुश्मनों को सबक सिखाना होगा। अब समय आ गया है कि 22 फरवरी 1994 को भारतीय संसद द्वारा पारित संकल्प के मुताबिक पीओके को पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराया जाए।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल