न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंदरुस्ती के साथ PM मोदी की मां ने जिए 100 साल, ये था उनकी स्वस्थ सेहत का राज

उम्र के इस पड़ाव में भी हीरा बा पूरी तरह स्वस्थ रहती थीं। गांधीनगर में भले ही वो अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं। लेकिन अपने घर का सारा काम खुद ही करती थीं। आइए जानते हैं कि इस उम्र में भी उनकी सेहत का राज क्या था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Dec 2022 12:23:35

तंदरुस्ती के साथ PM मोदी की मां ने जिए 100 साल, ये था उनकी स्वस्थ सेहत का राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का आज शुक्रवार सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। हीराबा का अहमदाबाद के यूएन मेहता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम को सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीरा बा मोदी 100 साल की थीं। इसी साल 18 जून को ही उन्होंने 99 वां जन्मदिन मनाया था। उम्र के इस पड़ाव में भी हीरा बा पूरी तरह स्वस्थ रहती थीं। गांधीनगर में भले ही वो अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं। लेकिन अपने घर का सारा काम खुद ही करती थीं। आइए जानते हैं कि इस उम्र में भी उनकी सेहत का राज क्या था।

pm narendra modi,pm narendra modi mother heeraben modi,pm modi heeraben modi died

हीराबा हमेशा घर का खाना ही पसंद करती थी। उन्हें खिचड़ी, दाल, चावल जैसी चीजें अधिक पसंद थी। मीठे में उन्हें लापसी खाना पसंद था। जन्मदिन के मौके पर जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां हीराबा के आशीर्वाद के लिए जाते थें, तो उन्हें भी हीराबा मिश्री और लापसी से ही मुंह मीठा कराती थीं। पीएम मोदी जब भी मां के साथ भोजन करते थे तो वो भी हमेशा सादा भोजन ही खाना पसंद करते थे।

हीराबा समाजिक मैसेज देने में हमेशा आगे रहती थीं। कोरोना काल में जब लोग वैक्सीन लेने से कतरा रहे थे तब हीराबा ने वैक्सीन लेकर समाज के सामने उदाहरण पेश किया था। उम्र के इस पड़ाव में भी एक साल पहले हुए गांधीनगर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव में वह स्कूल तक वोट डालने गईं थीं।

pm narendra modi,pm narendra modi mother heeraben modi,pm modi heeraben modi died

अहमदाबाद के एक डायटिशियन के अनुसार, हीराबा की बीमारी की खबरे हम आती थी। अन्य लोगों की तुलना में उनका स्वास्थ्य काफी बेहतरथा। डायटिशियन का कहना है कि सादा खाना ही एक स्वस्थ जीवन की निशानी है और वे हमेशा सादा खाना ही पसंद करती थी, उसमें भी घर का बना हुआ खाना। हीराबा ने अपनी पूरी जिंदगी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से बिताई। स्वस्थ जीवन कैसे जीना चाहिए, इसके लिए हीराबा एक परफेक्ट उदाहरण हैं।

पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मैं जब उनसे 100 वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।' पीएम मोदी ने लिखा,'मां में मैंने हमेशा त्रिमूर्ति की अनूभूति की है, जिसमे एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती