न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच PM मोदी ने की अहम बैठक, राज्यों से दवाइयों का बफर स्टॉक रखने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका और वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने देशभर में ऑक्सीजन की सप्लाई को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 9:54:07

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच PM मोदी ने की अहम बैठक, राज्यों से दवाइयों का बफर स्टॉक रखने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे की आशंका और वैक्सीनेशन को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने देशभर में ऑक्सीजन की सप्लाई को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। मोदी ने तीसरी लहर में बच्चों पर असर की आशंका को देखते हुए देशभर के अस्पतालों में बच्चों के लिए पर्याप्त बेड तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को फिर से डिजाइन करने को कहा। उन्होंने राज्यों से दवाइयों का बफर स्टॉक रखने को भी कहा। साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज की दवाइयां भी तैयार रखने को कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और PSA प्लांट की संख्या तेजी से बढ़ाई जाए। अभी देशभर में 961 लिक्विड मेडिकल स्टोरेज टैंक और 1450 मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम लगाए जा रहे हैं। हर जिले में ऑक्सीजन की कम से कम एक यूनिट लगाने का टारगेट रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्यों को एक लाख ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर और 3 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जा चुके हैं। एंबुलेंस नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है, ताकि हर ब्लॉक में कम से कम एक एंबुलेंस उपलब्ध हो सके।

मोदी ने मीटिंग में कहा कि वायरस के नए म्यूटेंट की पहचान के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग का काम लगातार किया जाना चाहिए। अफसरों ने मोदी को बताया कि देश में टेस्टिंग में तेजी लाने के लिए 433 जिलों में RT-PCR लैब बनाने के लिए केंद्र से मदद दी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने टीकाकरण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने इस बात की तारीफ की है कि भारत की 58% वयस्क आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, देश की करीब 18% वयस्क को सेकेंड डोज भी लग चुकी है। मीटिंग में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सेक्रेटरी, मुख्य वैज्ञानिक सलाहकर, स्वास्थ्य सचिव, नीति आयोग के मेंबर और कई महत्वपूर्ण अफसर मौजूद थे।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कह चुके हैं कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा था कि 35 जिलों में अभी भी 10% से अधिक की साप्ताहिक कोविड पॉजिटिविटी रेट की रिपोर्ट कर रहे हैं, जबकि 30 जिलों में यह पांच से 10% के बीच है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर