न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने मनाया अपनी मां का 100वां जन्मदिन, पैर धोए, मुंह मीठा कराया और गिफ्ट में दी शॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन आज अपना 100वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर शनिवार सुबह पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने अहमदाबाद पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jun 2022 8:03:44

पीएम मोदी ने मनाया अपनी मां का 100वां जन्मदिन, पैर धोए, मुंह मीठा कराया और गिफ्ट में दी शॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन आज अपना 100वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर शनिवार सुबह पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने अहमदाबाद पहुंचे। बता दे, मां हीराबेन छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती है। PM ने अपनी मां के पैर धोए, उसके बाद उस पानी को आंखों से लगाया। मोदी ने अपनी मां के साथ बैठकर पूजा भी की।

प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी ने बताया क‍ि हीरा बा का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। वह 18 जून 2022 को अपनी जिंदगी के 100वें साल में प्रवेश कर गई हैं। पीएम मोदी अपनी मां से मिलने के बाद पावागढ़ कालिका मंदिर के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी की पावागढ़ की काली मैया में बड़ी आस्था है और यही वजह है कि वे अपनी मां के उम्र के सौवें वर्ष में प्रवेश करने के खास मौके पर पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

prime minister narendra modi,mothers birthday,heeraben,gandhinagar,gujarat

पावागढ़ मंदिर के शिखर पर आज ध्वजारोहण भी होगा। कहा जा रहा है कि 500 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा। इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। पावागढ़ के मंदिर में मां काली की आंखों के ही दर्शन होते हैं। यहां पहुंचने के लिए पहले रोप-वे का सहारा लेना पड़ता है और इसके बाद 250 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।

इसके अलावा गुजरात के वडनगर में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसमें भजन संध्या, शिव आराधना और सुंदरकांड पाठ शामिल है।

prime minister narendra modi,mothers birthday,heeraben,gandhinagar,gujarat

इसके अलावा पीएम मोदी आज 18 जून को वडोदरा में ‘गुजरात गौरव अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मोदी ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ (एमएमवाय) का राज्यव्यापी शुभारंभ करेंगे। गुजरात सरकार ने महिला की गर्भावस्था से लेकर मातृत्व के पहले 1000 दिनों तक माता और शिशु दोनों को पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने तथा उनकी पोषण स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य की सभी आदिवासी बहुल तहसीलों में ‘पोषण सुधा योजना’ को लॉन्च कर आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत