न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM मोदी को थी खुफिया जानकारी, इसलिए नहीं गए कश्मीर: खरगे का बड़ा दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम हमले पर केंद्र सरकार को घेरा। कहा, पीएम मोदी को तीन दिन पहले खुफिया जानकारी मिली थी, इसलिए उन्होंने कश्मीर दौरा रद्द किया। फिर भी सुरक्षा क्यों नहीं बढ़ाई गई?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 3:04:09

पहलगाम हमले से 3 दिन पहले PM मोदी को थी खुफिया जानकारी, इसलिए नहीं गए कश्मीर: खरगे का बड़ा दावा

झारखंड की राजधानी रांची में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र सरकार के पास पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर खुफिया रिपोर्ट पहले से मौजूद थी, तो उस क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

खरगे ने कहा कि हमले के तीन दिन पहले ही इंटेलिजेंस एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट भेज दी थी, जिसके बाद पीएम ने कश्मीर दौरे का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर प्रधानमंत्री को खतरे का अंदेशा था, तो आम लोगों, खासकर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कदम क्यों नहीं उठाए गए? क्या केंद्र सरकार इस हमले में हुए जानमाल के नुकसान की जिम्मेदारी से बच सकती है?

इंटेलिजेंस फेल्योर को सरकार ने खुद माना

खरगे ने कहा कि जो कुछ देश में हो रहा है, वह सबके सामने है। 22 अप्रैल को भयानक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। सरकार ने खुद माना कि यह एक इंटेलिजेंस फेल्योर था। फिर, जब सरकार को खतरे की सूचना पहले से थी, तो ठोस सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए? उन्होंने कहा कि कई अखबारों में रिपोर्ट छपी हैं कि पीएम को यह जानकारी दी गई थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी यात्रा रद्द की। यह मैंने खुद पेपर में पढ़ा है, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा।

पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल

खरगे ने सरकार से सवाल किया कि अगर प्रधानमंत्री को सलाह दी गई कि वह कश्मीर न जाएं, तो क्या यही सूचना पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा नहीं की जानी चाहिए थी? उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय कदम क्यों नहीं उठाए, जबकि वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जब आप स्वीकार कर रहे हैं कि चूक हुई है, तो क्या आपको उन निर्दोष लोगों की मौत की सीधी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए?

कांग्रेस का सरकार को समर्थन, लेकिन जवाबदेही भी ज़रूरी

खरगे ने साफ किया कि कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की लड़ाई में पूरा समर्थन देने के लिए तैयार है, क्योंकि यह सिर्फ किसी एक दल का नहीं बल्कि पूरे देश का मसला है। मगर साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की मौत की जवाबदेही भी लेनी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केवल कांग्रेस को गालियां देने में लगी रहती है, लेकिन जनता की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देती।

झारखंड की जनता का आभार

अपने भाषण के अंत में खरगे ने झारखंड की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने कांग्रेस को बहुमत देकर मजबूत सरकार बनाने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार राज्य में जनता से किए गए वादों को निभा रही है और सभी मंत्री और विधायक मिलकर जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं