न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत, कम हो सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम!

मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बयान दिया है। पुरी ने कहा है कि वे सऊदी अरब, गल्फ देशों और रूस में पेट्रोलियम मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं। पुरी ने आगे कहा कि वे कई स्तरों पर काम कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 1:52:53

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत, कम हो सकते है पेट्रोल-डीजल के दाम!

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर और मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पहली बार पेट्रोल 120 रुपये के करीब पर पहुंच गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 119.79, डीजल 110.63 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 119.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 108.25 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सबकी नजर सरकार पर है, कि क्या वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की दिशा क्या कदम उठाने वाले है। इस बीच मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बयान दिया है। पुरी ने कहा है कि वे सऊदी अरब, गल्फ देशों और रूस में पेट्रोलियम मंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं। पुरी ने आगे कहा कि वे कई स्तरों पर काम कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को हरदीप सिंह पुरी ने यह बात कही थी कि पेट्रोलियम उत्पाद पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी से कोविड-19 वैक्सीन और पब्लिक वेलफेयर स्कीम्स की फंडिंग हो रही है। पुरी ने शुक्रवार को कहा था कि वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें उस समय तक गिरने की उम्मीद है, जब भारत अपनी पूरी आबादी को टीका लगा देगा।

उन्होंने इस बात की ओर संकेत दिया कि उस समय टैक्स में कटौती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुरी ने आगे यह भी कहा कि केंद्र 32 रुपये प्रति लीटर एक्साइज के तौर पर चार्ज करता रहा है, चाहे तेल की कीमत 19 रुपये प्रति बैरल या जब 84 रुपये प्रति बैरल पर थी।

उन्होंने कहा था कि तेल की कीमतें वैश्विक कोयले के संकट के बाद बढ़ रही हैं, जिसकी वजह दो देशों के बीच मुश्किल और कहीं जगह बहुत ज्यादा सर्दी है।

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव

- दिल्ली पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 113.46 रुपये और डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 104.52 रुपये और डीजल 100.59 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 108.11 रुपये और डीजल 99.43 रुपये प्रति लीटर

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल