न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Petrol-Diesel Price Today: राहत जारी, आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने बीते कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। यह सिलसिला आज भी जारी रहा। तेल की कीमतों में आज भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Apr 2022 9:38:42

Petrol-Diesel Price Today:  राहत जारी, आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों ने बीते कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। यह सिलसिला आज भी जारी रहा। तेल की कीमतों में आज भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। पिछले महीने के आखिरी से इस महीने की शुरुआत तक तेल कंपनियों ने लगीाग 10 रुपये पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए थे। हालांकि, इसके बाद किसी भी तरह की वृद्धि नहीं हुई।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपये, डीजल 104.77 रुपये की दर से बिक रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये पर बनी हुई है। वहीं, डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। एक और महानगर चेन्नई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। एक लीटर पेट्रोल 110.85 रुपये में बिक रहा है तो एक लीटर डीजल 100.94 रुपये में मिल रहा है।

Petrol-Diesel Rate Today: प्रमुख शहरों में ट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम - पेट्रोल - डीजल

दिल्ली - 105.41 - 96.67
मुंबई - 120.51 - 104.77
कोलकाता - 115.12 - 99.83
चेन्नई - 110.85 - 100.94
नोएडा - 105.47 - 97.03
लखनऊ - 105.25 - 96.83
जयपुर - 118.03 - 100.92
श्रीगंगानगर - 123.16 - 105.55
भोपाल - 118.07 - 101.09
इंदौर - 118.26 - 101.29

प्रतिदिन अपडेट होती हैं तेल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

'केंद्र ने ली अपनी जिम्मेदारी, अब राज्यों की बारी'

उधर, बढ़ते पेट्रोल - डीजल की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि देश में कोविड महामारी के बाद भी केंद्र सरकार जनता के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब राज्यों की बारी है वो भी आगे आएं और इसकी जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दामों में सिर्फ 30% ही बढ़ोत्तरी हुई है जबकि केंद्र सरकार ने इसके बदले में अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अभी भी देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चला रखा है। रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से क्रूड आयल की कीमतें 19.56 डालर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डालर प्रति बैरल तक जा पहुंची है। इसके पहले केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर 32 रुपये का एक्साइज शुल्क लेती थी, जिसमें कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने पिछले साल दीपावली के आस-पास अपनी जिम्मेदारी लेते हुए वैट टैक्स घटाए थे। अब राज्यों को भी जनता की सेवा के लिए इस बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती