फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आइए जानें आपके शहर में क्या है रेट

By: Pinki Wed, 05 May 2021 09:33:31

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आइए जानें आपके शहर में क्या है रेट

देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे और डीजल के दामों में 21 पैसे की बढ़ोतरी की है। आज हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 81.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए है। देश की पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (HPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP) लागत के आधार पर हर दिन पेट्रोल, डीजल का भाव तय कर सकते हैं। नए रेट हर दिन सुबह छह बजे से प्रभावी हो जाते हैं।

शहर का नाम - पेट्रोल रुपये/लीटर - डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली -90.74 -81.12
मुंबई -97.12 -88.19
चेन्नई -92.70 -86.09
कोलकाता -90.92 -83.98
भोपाल -98.75 -89.38
रांची -88.78 -85.72
बेंगलुरु -93.77 -86.01
पटना -93.03 -86.33
चंडीगढ़ -87.31 -80.81
लखनऊ -88.97 -81.51
नोएडा - 89.05 - 81.59
गुरुग्राम - 88.70 - 81.71
गाजियाबाद - 88.90 - 81.40

(स्रोत- IOC SMS)

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com