न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: गहलोत सरकार ने वैट में की कमी, पेट्रोल 4 रुपए और डीजल 5 रु. लीटर हुआ सस्ता

राजस्थान में गहलोत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी करने का फैसला लिया है। आज गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक में पेट्रोल में 4 रुपए और डीजल में 5 रुपए प्रति लीटर की कमी का फैसला किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 10:22:42

राजस्थान: गहलोत सरकार ने वैट में की कमी, पेट्रोल 4 रुपए और डीजल 5 रु. लीटर हुआ सस्ता

राजस्थान में गहलोत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी करने का फैसला लिया है। आज गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक में पेट्रोल में 4 रुपए और डीजल में 5 रुपए प्रति लीटर की कमी का फैसला किया गया। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगी। इस फैसले से सरकार को हर साल 3500 करोड़ रुपये राजस्व की हानि होगी। पेट्रोल-डीजल में वैट की कमी को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने एक ट्वीट भी किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। इसके बाद आज रात 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जाएगी।'

कैबिनेट की बैठक से पहले राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को वैट की दरें कम करने के संबंध में पत्र सौंपा था। इसमें कहा गया है कि सरकार वैट कम करके राज्य को मिलने वाले राजस्व को बढ़ा सकती है। दीवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कमी करने से राज्य में डीजल पर 12 रुपए व पेट्रोल पर 6 रुपए से ज्यादा की कमी आ गई है।

इसके बाद से राज्य सरकार पर वैट कम करने का लगातार दबाव बन रहा था। इसके अलावा भाजपा शासित सभी राज्य व कांग्रेस शासित पंजाब तक ने वैट कम कर अपने उपभोक्ताओं को राहत दी थी। इसके बाद गहलोत सरकार के खिलाफ विपक्ष व आम लोगों में भी आक्रोश था।

मंगलवार की ये हैं दरें

पेट्रोल : 111.10 रुपए प्रति लीटर

डीजल : 95.71 रुपए प्रति लीटर

अब पेट्रोल 107 रुपए के आसपास और डीजल 90.50 रुपए प्रति लीटर के आसपास हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट