न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सितंबर के पहले ही दिन मिली आम लोगों को खुशखबरी, पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में आज बुधवार 1 सितंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने राहत दी है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगभग 15—15 पैसे की कमी आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Sep 2021 8:45:37

सितंबर के पहले ही दिन मिली आम लोगों को खुशखबरी, पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में आज बुधवार 1 सितंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने राहत दी है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगभग 15—15 पैसे की कमी आई है। IOCL के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.77 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में भी पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.33 पैसे प्रति लीटर है। इससे पहले करीब एक हफ्ते से तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 24 अगस्त 2021 को देखने को मिला था, तब भी देश के कई शहरों में ईंधन के दामों में कटौती हुई थी। कीमतों की बात की जाए तो 17 जुलाई के बाद से पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। करीब 1 महीने तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे और फिर इनकी कीमतों में गिरावट आई थी।

19 राज्यों में पेट्रोल के भाव 100 से ज्यादा

देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।

इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

पेट्रोल डीजल का भाव (Petrol Diesel Price on 1 September 2021)

- दिल्ली पेट्रोल 101.34 रुपये और डीजल 88.77 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 107.39 रुपये और डीजल 96.33 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 99.08 रुपये और डीजल 93.38 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 101.72 रुपये और डीजल 91.84 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा पेट्रोल 98.65 रुपये और डीजल 89.34 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर पेट्रोल 108.27 रुपये और डीजल 97.91 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल पेट्रोल 109.77 रुपये और डीजल 97.57 रुपये प्रति लीटर

इस तरह चेक करें अपने शहर का भाव

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल