न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : चेक कर रहे थे ट्रेलर का टायर तभी तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

शनिवार सुबह भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक भीषण हादसा देखने को मिला जहां ट्रेलर का टायर चेक करते समय एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 11:50:26

भरतपुर : चेक कर रहे थे ट्रेलर का टायर तभी तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत

आज शनिवार सुबह भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक भीषण हादसा देखने को मिला जहां ट्रेलर का टायर चेक करते समय एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। परिजन भरतपुर के लिए निकल चुके हैं। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मरने वालों में कुर्शेद की उम्र करीब 35 साल है। वह शीतल का बास जिला अलवर का रहने वाला है। जफरू दोनों ट्रेलर का मालिक था, वह भी शीतल का बास का रहने वाला है। कमलेश राजगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस चौथे साथी रसीद के बयान ले रही है।

हादसा सेवर थाना इलाके के गांव महुआ और सिनपिनी गांव के बीच हुआ। मृतकों के साथ उनका एक चौथा साथी भी था। चौथे साथी ने बताया कि वह दो ट्रेलर में किशनगढ़ से मार्बल और जोधपुर की तरफ से चूना भरकर ला रहे थे। मार्बल का ट्रेलर उड़ीसा और चूने का ट्रेलर कलकत्ता जाना था। उनके साथ दोनों ट्रेलर का मालिक जफरू खान भी था। माल लोड कर आते समय अचानक एक ट्रेलर का पहिया पंचर हो गया। ट्रेलर के पहिए को बदलने के लिए वह महुआ और सिनपिनी गांव के बीच रुके।

जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर दोनों ट्रेलर में सवार चारों लोगों ने मार्बल के ट्रेलर का पहिया बदला। इसके बाद रसीद पहिए बदलने के औजार रखने ट्रेलर की दूसरी तरफ गया। कुर्शेद, जफरू और कमलेश ट्रेलर के पहिए को चेक कर रहे थे। इतने में एक कार आई और तीनों को रौंदकर चली गई। रसीद को जोर से टक्कर मारने की आवाज आई। दूसरी तरफ पहुंचा तो सड़क पर तीनों पड़े हुए थे। रसीद तीनों को संभाल ही रहा था की हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी पहुंची। तीनों को आरबीएम अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने कुर्शेद और जफरू को मृत घोषित कर दिया। कमलेश को इलाज के लिए भर्ती कर लिया, लेकिन कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। रसीद ने तीनों मृतक के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट