न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंडित ने चूरू से मंत्र पढ़ कराई ऑस्ट्रेलिया में बैठे दूल्हा-दुल्हन की शादी, सगाई भी हुई थी ऑनलाइन

चूरू जिले के एक छोटे से गांव सहनाली बड़ी में हुई शादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं जहां गांव में बैठे पंडित ने ऑनलाइन ही ऑस्ट्रेलिया में बैठे दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई और सभी रीति-रिवाज पूरे किए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 10:01:14

पंडित ने चूरू से मंत्र पढ़ कराई ऑस्ट्रेलिया में बैठे दूल्हा-दुल्हन की शादी, सगाई भी हुई थी ऑनलाइन

बीते दिन चूरू जिले के एक छोटे से गांव सहनाली बड़ी में हुई शादी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं जहां गांव में बैठे पंडित ने ऑनलाइन ही ऑस्ट्रेलिया में बैठे दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई और सभी रीति-रिवाज पूरे किए गए। खास बात यह है कि शादी की सभी रस्में गांव में ही हुईं। रिश्तेदारों की मौजूदगी में सभी रीति-रिवाज पूरे किए गए। जब बात फेरों की आई तो पंडित ने ऑनलाइन मंत्र पढ़े और 11 हजार किमी दूर सिडनी में बैठे जोड़े ने सात फेरे लिए। शादी से एक महीने पहले दूल्हे की शेरवानी का नाप जोधपुर में ऑनलाइन ही लिया गया था। दुल्हन की ड्रेस, दूल्हे का साफा और अन्य सामान भी यहीं से सिडनी भेजा गया था। इसके अलावा बान, राती-जोगा व फेरो का सामान भी कूरियर से भेजा गया था।

सहनाली बड़ी गांव के प्रोफेसर डॉ. गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी बेटी निहारिका दो साल पहले बड़ी बहन प्रियांगिनी के साथ टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी गई थी। इस बीच कोरोना आ गया तो वहां की सरकार निहारिका का वीजा बढ़ाती रही। आस्ट्रेलिया जाने से पहले उसका रिश्ता आरएस शेखावत के साथ हो चुका था। शेखावत भी आस्ट्रेलिया में रहते हैं। वे वहां होटल में मैनेजर के पद पर हैं। शेखावत के पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता होने के कारण दो साल तक भारत नहीं आ सकते थे। ऑस्ट्रेलिया में रीति-रिवाज से शादी करने वाले पंडित भी नहीं मिल रहे थे। लंबे समय तक शादी नहीं हो पाने के कारण परिजनों ने ऑनलाइन शादी का प्रस्ताव रखा। परिवार के सभी सदस्य मान गए, लेकिन उन्होंने सारी रस्में गांव में पूरी की। 20 नवंबर को दोनों की शादी हुई। इसमें पंडित सुरेश शर्मा ने ऑनलाइन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों के फेरे करवाए।

प्रो. डॉ. राठौड़ ने बताया कि दूल्हा जयपुर का रहने वाला है। निहारिका के घर वाले दूल्हे के घर पहुंचे। यहां 6 नवंबर को दोनों के घरवालों की मौजूदगी में ऑनलाइन सगाई हुई। इसके बाद 16 नवम्बर को गांव में गीत, 18 नवम्बर को बान, 19 नवम्बर को राती-जोगा व 20 नवंबर को शादी की रस्में ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से की गई। ऑनलाइन की गई यह सभी रस्में सहनाली छोटी गांव के पंडित सुरेश शर्मा ने करवाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट