न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PAN 2.0: जानें QR कोड वाले पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका

सरकार ने पैन कार्ड को अधिक सुरक्षित और उपयोगी बनाने के लिए PAN 2.0 स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत आप अपना पुराना पैन कार्ड बदलकर एक नया और सुरक्षित QR कोड वाला पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 9:05:51

PAN 2.0: जानें QR कोड वाले पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका

सरकार ने पैन कार्ड को अधिक सुरक्षित और उपयोगी बनाने के लिए PAN 2.0 स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत आप अपना पुराना पैन कार्ड बदलकर एक नया और सुरक्षित QR कोड वाला पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह नया पैन कार्ड डेटा सुरक्षा के मामले में ज्यादा बेहतर है। PAN 2.0 के अंतर्गत भारतीय पैन कार्डधारक केवल 50 रुपये का शुल्क देकर अपने पैन कार्ड के रीप्रिंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह नया पैन कार्ड टैक्सपेयर के रजिस्टर्ड ईमेल और पते पर भेजा जाएगा। इसके साथ ही, यदि पैन कार्ड में किसी भी प्रकार की जानकारी को अपडेट या सुधारने की आवश्यकता हो, तो आप वह भी कर सकते हैं।

दो एजेंसियों को मिला अधिकार

नया पैन कार्ड जारी करने के लिए सरकार ने दो एजेंसियों को अधिकृत किया है। ये एजेंसियां हैं:

प्रोटीन (पहले जिसे NSDL ई-गवर्नेंस के नाम से जाना जाता था)
यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTIITSL)

यदि आप क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड के रीप्रिंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको यह जानने की जरूरत है कि आपके पैन कार्ड को जारी करने का कार्य कौन सी एजेंसी ने किया है। यह जानकारी आपके मौजूदा पैन कार्ड के पीछे उपलब्ध होती है।

apply for pan card reprint online,pan 2.0 qr code,how to get pan card with qr code,pan card reprint process,online pan card application,protean pan reprint,utiitsl pan reprint,pan card update with qr code,e-pan download,pan card issuing authority

इस तरह QR कोड वाले पैन के लिए अप्लाई करें

Step-1: https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html सबसे पहले खोलें।

Step-2: इसके बाद अपना जरूरी जानकारी दर्ज करें, जैसे पैन, आधार (केवल व्यक्तियों के लिए) और जन्म तिथि। आवश्यक टिक बॉक्स चुनें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

Step-3: फिर आपकी स्क्रीन पर एक नया वेबपेज खुलेगा, जहां आपको आयकर विभाग के साथ अपडेट किए गए वर्तमान विवरणों की जांच करनी होगी। इसके बाद आपको वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का आप्शन आएगा। आप मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और दोनों पर OTP प्राप्त कर सकते हैं। आयकर विभाग के रिकॉर्ड में उपलब्ध संचार पते पर भेजे जाने वाले पैन कार्ड के लिए टिक बॉक्स चुनें। फिर 'जनरेट OTP' पर क्लिक करें।

Step-4: मोबाइल या ईमेल जिस विकल्प का आप चयन करेंगे, उस पर आपको OTP भेजा जाएगा। OTP केवल 10 मिनट के लिए वैध होगा। OTP दर्ज करें और वैलिडेट पर क्लिक करें।

Step-5: एक बार OTP दर्ज करने के बाद पेमेंट का विकल्प आएगा। QR कोड के साथ पैन कार्ड रीप्रिंट के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। फिर 'मैं सेवा की शर्तों से सहमत हूँ' पर टिक बॉक्स चुनना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।

Step-6: एक नया वेबपेज खुलेगा, जहां आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान हो जाने के बाद, एकएक्नॉलेजमेंट रसीद मिलेगी। इसके बाद आप 24 घंटे बाद NSDL की वेबसाइट से ई-पैन डाउनलोड कर सकेंगे। फिजिकल पैन कार्ड 15-20 दिनों के भीतर आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

UTIITSL के साथ पैन कार्ड रीप्रिंट के स्टेप

जिन करदाताओं का पैन UTIITSL द्वारा जारी किया गया है, उन्हें https://www.pan.utiitsl.com/reprint.html पर जाना होगा। 'रीप्रिंट पैन कार्ड' का विकल्प चुनना होगा। आपकी स्क्रीन पर एक नया वेबपेज खुलेगा। सभी जरूरी जानकारी- पैन, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सारे स्टेप NSDL जैसे फॉलो करने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी