न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के दौरान अक्षय की आंख पर लगी चोट, अनन्या ने पीरियड्स पर की खुलकर बात

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। यह खबर सामने आने के बाद अक्षय के फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Dec 2024 8:40:26

2 News : ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के दौरान अक्षय की आंख पर लगी चोट, अनन्या ने पीरियड्स पर की खुलकर बात

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। यह खबर सामने आने के बाद अक्षय के फैंस चिंतित हो गए। वे सोशल मीडिया पर अक्षय के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान हुई जब सेट पर अचानक से कुछ चीजें अक्षय की ओर उड़कर आ गईं। इस हादसे के बाद अक्षय को कुछ समय आराम करने और अपनी रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने कहा है कि आगे की शूटिंग के लिए सुरक्षा का और भी ध्यान रखा जाएगा जिससे कोई दुर्घटना न हो।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अक्षय की आंख पर चोट लगने के तुरंत बाद फिल्म के सेट पर ही आई स्पेशलिस्ट को बुलाया गया। डॉक्टर ने अक्षय की आंख चेक करने के बाद उस पर पट्टी बांध दी। उन्होंने अक्षय को शूट न करने और रेस्ट करने की सलाह दी है। अक्षय को बॉलीवुड में तीन दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। वे पूर्व में कई और फिल्मों के सेटों पर भी घायल हुए हैं। साल 2014 में ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ की शूटिंग के दौरान वे चोटिल हो गए थे। इसके बाद अक्षय स्कॉटलैंड में फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के सेट पर भी घायल हुए थे।

उल्लेखनीय है कि ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की 5वीं किस्त में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, फरदीन खान, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, डिनो मोरिया और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी हैं। अक्षय की इस साल चार फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’, ‘खेल खेल में’ और ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई। इसमें से ‘सिंघम अगेन’ ही चली, जबकि शेष तीन फ्लॉप हो गई।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,akshay eye injury,housefull 5,akshay housefull 5,ananya panday,actress ananya panday,ananya periods

अनन्या पांडे ने कहा, जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए, तब मैं स्कूल...

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कुछ ही सालों में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। उन्हें मौजूदा दौर की टेलेंटेड एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। अनन्या ने हाल ही में महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाने के लिए व्हिस्पर के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत उन्होंने ब्रांड के नए उत्पाद ‘व्हिस्पर अल्ट्रा अप टू नो गैप नो लीक्स’ को लॉन्च किया। इस दौरान अनन्या ने शुरुआती करिअर के अनुभवों और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों पर खुलकर बात की।

अनन्या ने कहा कि शूटिंग के दौरान महिलाओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, खासकर उन दिनों में जब उन्हें पीरियड्स हो रहे होते हैं। ऐसे समय में जब आस-पास उचित सुविधाएं नहीं होतीं, तो काम करना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं को अपनी जरूरतें स्पष्ट रूप से बतानी चाहिए। चाहे वह निर्देशक हों या सह-कलाकार, संवाद से ही समाधान निकलता है। जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए, तब मैं स्कूल में थी।

मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है, क्योंकि इस बारे में किसी ने पहले बात नहीं की थी। घर पहुंचने पर मैंने अपनी मां और दादी से इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने न केवल मुझे सहज महसूस कराया बल्कि इसे एक जश्न के रूप में मनाया। जब तक हम इसे छिपाते रहेंगे, यह शर्म और डर का विषय बना रहेगा। उन्होंने स्कूलों में इस विषय को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की वकालत की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री