न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओवैसी का तीखा बयान - ‘गलतफहमी में मत रहिए, पाकिस्तान घुटनों पर नहीं है’

ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह हरसंभव रणनीति अपनाए जिससे पाकिस्तान को कमजोर किया जा सके। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सीमा पर आम नागरिकों को निशाना बनाकर की जा रही फायरिंग का भी उल्लेख किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 9:32:11

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओवैसी का तीखा बयान - ‘गलतफहमी में मत रहिए, पाकिस्तान घुटनों पर नहीं है’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने की कोशिशों में जुटा है। इस पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबूतों के साथ पाकिस्तान की पोल खोली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट कहा कि अगर भारत पर सैन्य हमला होता है तो उसका जवाब बेहद मजबूत और निर्णायक तरीके से दिया जाएगा। इन घटनाक्रमों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है।

ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह हरसंभव रणनीति अपनाए जिससे पाकिस्तान को कमजोर किया जा सके। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सीमा पर आम नागरिकों को निशाना बनाकर की जा रही फायरिंग का भी उल्लेख किया।

‘पाकिस्तान अभी घुटनों पर नहीं आया है’ – ओवैसी

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'लोगों को लग सकता है कि पाकिस्तान अब कमजोर हो चुका है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस गलतफहमी में मत रहिए कि पाकिस्तान घुटनों पर है। अमेरिका ने हाफिज सईद के बेटे को आतंकवादी घोषित कर दिया है, लेकिन वह पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शरीक हो रहा है। उसके पीछे आतंकी संगठन और पाकिस्तानी सेना है। यही पाकिस्तान का असली चेहरा है। हमें भ्रम में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग अब भी सक्रिय हैं और झुकने वाले नहीं हैं।'

पाकिस्तान में बलूच और पठानों की स्थिति पर भी बोले ओवैसी

पाकिस्तान द्वारा पानी रोके जाने के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा कि भले ही बांध बनने में 8-10 साल लगें, लेकिन उसके बाद पानी छोड़ने का अधिकार हमारे पास रहेगा। उन्होंने यह भी कहा, 'पाकिस्तान को किसी धर्म या समुदाय से कोई मतलब नहीं है। उनका एक ही उद्देश्य है – भारत को कमजोर करना, जो वे कभी नहीं कर पाएंगे। अगर पाकिस्तान सच में अच्छा होता तो आज बलूच और पठान इतने परेशान न होते। सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाएगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। भारत हर हालात के लिए तैयार है और मजबूती से खड़ा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो

21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?

RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल

गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’