न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 से अधिक घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के बाद भीषण आग लगने से कम से कम छह कर्मचारी घायल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 4:48:18

महाराष्ट्र के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 से अधिक घायल

ठाणे। मुंबई के पड़ोसी ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में गुरुवार दोपहर एक केमिकल कंपनी में भयानक आग लग गई। डोंबिवली (पूर्व) एमआईडीसी इलाके के सोनारपाडा में स्थित केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से आग भड़क गई और कई विस्फोट हुए। कंपनी में हुए जोरदार धमाकों की आवाज करीब तीन से चार किमी तक सुनाई पड़ी।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के बाद भीषण आग लगने से कम से कम छह कर्मचारी घायल हो गए। डोंबिवली के एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एम्बर केमिकल कंपनी के अंदर बॉयलर विस्फोट के बाद आग लग गई और जल्द ही पास के दो से तीन फैक्ट्री परिसरों में फैल गई।

सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। घटना स्थल के वीडियो में जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां से धुएं का बड़ा गुबार निकलता दिख रहा है।

अधिकारी ने कहा कि ठाणे नागरिक निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल की टीमें और ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल के 13 जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि धमाके की आवाज विस्फोट स्थल से तीन किलोमीटर दूर तक पहुंची। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अभी भी दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिख रहा है. इस धमाके में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में केमिकल मौजूद है. इसलिए यह आग और फैलने की आशंका है। दुर्घटनास्थल से लगातार काला धुआं निकलता देखा जा सकता है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जोरदार धमाके से दो से तीन किलोमीटर तक झटके महसूस किए गए. विस्फोट के कारण कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गये। आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए हैं। आग बुझाने की कोशिश चल रही हैं। हालांकि आग भीषण होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मी अभी तक कंपनी में नहीं घुस पाए हैं। यहां अब भी धमाके हो रहे हैं।

घटना को दुखद बताते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि परिसर में फंसे आठ लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, "घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और अधिक एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने ठाणे कलेक्टर से चर्चा की है और वे भी मौके पर पहुंच रहे हैं। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई