न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटरीना-विक्की की शादी के लिए मशीन की जगह हाथों से तैयार की जा रही ऑर्गेनिक मेहंदी, केमिकल की जगह होगा नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल

शादी में वर्ल्ड फेमस सोजत की मेहंदी कटरीना के हाथ में रचेगी। इसके लिए सोजत में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यहां मेहंदी के ऑर्डर पहुंच चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 9:10:41

कटरीना-विक्की की शादी के लिए मशीन की जगह हाथों से तैयार की जा रही ऑर्गेनिक मेहंदी, केमिकल की जगह होगा नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल

राजस्थान के सवाई माधोपुर की होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी के फंक्शन 7, 8 व 9 दिसंबर को होने जा रहे हैं। प्रदेश में इसको लेकर काफी तैयारियां देखने को मिल रही हैं। इस शादी में वर्ल्ड फेमस सोजत की मेहंदी कटरीना के हाथ में रचेगी। इसके लिए सोजत में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यहां मेहंदी के ऑर्डर पहुंच चुके हैं। अब जल्द ही इस रॉयल शादी के लिए मेहंदी बनानी शुरू की जाएगी।

मेहंदी व्यवसायी नितेश अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी की फसल को कीट न लगे इसलिए अमूमन किसान खेतों में खड़ी मेहंदी की फसल पर केमिकलयुक्त कीटनाशक दवा का छिड़काव करते हैं। कटरीना और शाही मेहमानों के हाथों को नुकसान न पहुंचे, इसलिए बिना कीटनाशक दवा के छिड़काव वाली ऑर्गेनिक मेहंदी तैयार की जा रही है। मेहंदी के कोन व पाउडर तैयार किए जाएंगे। मेहंदी में केमिकल की जगह लौंग, नीलगिरी व टी-3 नेचुरल ऑयल यूज किया जाएगा।

ऑर्डर मिलने के बाद मेहंदी व्यापारी नितेश अग्रवाल ने भी कारीगरों की एक टीम शादी की मेहंदी के लिए तैयार की है, जो क्वालिटी कंट्रोल का काम करेगी। साथ ही इस रॉयल शादी के लिए अलग से मेहंदी तैयार करेंगे। इसमें मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। जिसे एक-दो बार नहीं तीन बार छाना (ट्रिपल फिल्टर) जाएगा। कटरीना के हाथों में रचने वाली मेहंदी पूरी तरह से ऑर्गेनिक होगी। मेहंदी पाउडर को पीसने के बाद हाथों से छाना जाएगा, ताकि न कोई दाना आए न त्वचा को नुकसान हो।

मेहंदी व्यवसायी नितेश अग्रवाल की कंपनी नेचुरल हर्बल को 20 किलो मेहंदी पाउडर व 400 मेहंदी कोन का ऑर्डर मिला हैं। 25 अक्टूबर को पहला व 10 नवम्बर को दूसरा सैंपल इन्होंने भेजा था, जो पसंद आ गया। एक दिसंबर से मेहंदी इवेंट कम्पनी को जयपुर भेजनी है। पाली जिले की सोजत की विश्व प्रसिद्ध मेहंदी इससे पहले ऐश्वर्या रॉय, प्रियंका चोपड़ा सहित कई फिल्मी स्टार व उद्योगपतियों की बेटियों के हाथों पर रच चुकी है। जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, सवाई माधोपुर, जैसलमेर में वे शाही तरीकों से शादी करना पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन