न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी की विपक्ष को सीख, चुनावी हार का गुस्सा सदन में न निकालें

संसद की कार्यवाही में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को अब समझना होगा कि सदन में चुनावी हार का गुस्सा निकालने के बजाय काम करना चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 1:26:04

PM मोदी की विपक्ष को सीख, चुनावी हार का गुस्सा सदन में न निकालें

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो गया है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन जब प्रधानमंत्री लोकसभा पहुंचे तो NDA के सांसदों ने उनका ताली बजाकर लोकसभा में स्वागत किया। लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को अब समझना होगा कि सदन में चुनावी हार का गुस्सा निकालने के बजाय काम करना चाहिए।

चुनावी हार का गुस्सा सदन में न निकाले

संसद की कार्यवाही में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को अब समझना होगा कि सदन में चुनावी हार का गुस्सा निकालने के बजाय काम करना चाहिए। मेरी सलाह है कि आपको नकारात्मकता छोड़कर, सकारात्मकता को अपनाना होगा तभी जनता फिर से मौका देगी।

जो देश हित में सोचता है, जनता उसके साथ रहती है

इस दौरान पीएम मोदी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने दिखा दिया है कि विकास के आगे नकारात्मकता हमेशा फेल होगी। जो देश हित में सोचता है, उसके साथ हमेशा जनता रहती है।

15 बैठकें होंगी आयोजित

सरकार ने शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के लिए एक भारी विधायी एजेंडा पेश किया है, जिसमें औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए प्रमुख विधेयक, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक रूपरेखा प्रदान करने से संबंधित विधेयक शामिल है। संसद में ‘सवाल पूछने के लिए पैसे लेने’ से संबंधित शिकायत पर मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट भी सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध है।

सत्र में भाग लेने से पहले होगी विपक्ष नेताओं की बैठक

बता दें कि विपक्ष के नेता सोमवार से शुरु हो रहे संसद की शीतकालीन सत्र में शामिल होने से पहले एक बैठक करेंगे। यब बैठक कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जन खड़गे के संसद में मौजूद ऑफिस में होगा। यहां वह सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीतियों को नए सिरे से तैयार करेंगे। वहीं, शीतकालीन सत्र के बारे में पूछे जाने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘अगर विपक्ष संसद को बाधित करता है तो उसे रविवार से भी बुरे नतीजों का सामना करना पड़ेगा।’

महुआ के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

सरकार की तरफ से जो विधायी एजेंडा पेश किया गया है उसके मुताबिक सरकार सोमवार को कैश फॉर क्वैरी मामले में फंसी महुआ के खिलाफ निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट पेश करने के साथ कार्रवाई कर सकती है। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है। उम्मीद जताई जा रही है कि महुआ के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संसद में जोरदार हंगामा हो सकता है।

विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठा सकता है विपक्ष

वहीं, विपक्ष शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हो रही ED की छापेमारी और उनकी गिरफ्तारी का मुद्दा उठा सकता है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री और लोकसभा में उप नेता राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने मोइत्रा को सदन से निष्कासित करने का कोई भी निर्णय लेने से पहले आचार समिति की रिपोर्ट पर लोकसभा में चर्चा कराने की मांग की थी। विपक्षी नेताओं ने पुराने आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए जा रहे तीन विधेयकों के अंग्रेजी में नाम, मंहगाई, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और मणिपुर पर चर्चा की मांग की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स