न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हम सरकार और सेना के साथ, हर कदम का समर्थन; ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दी, सरकार और सेना के हर कदम का समर्थन करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों की साहसिक कार्रवाई की सराहना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 4:40:21

हम सरकार और सेना के साथ, हर कदम का समर्थन; ऑपरेशन सिंदूर पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी

भारतीय सशस्त्र सेना ने हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में एयरस्ट्राइक की, जिससे नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया और पहलगाम हमले का बदला लिया गया। इस सैन्य कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सरकार और सेना के साथ खड़ी है और उनके हर कदम का समर्थन करती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कोई भेदभाव नहीं होगा और सभी एकजुट होकर लड़ेंगे। खरगे ने भारतीय सेना की शौर्य और पराक्रम पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी देश के वीर जवानों के साथ खड़ी है।"

खरगे ने बैठक में यह भी बताया कि पार्टी ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट और अडिग राष्ट्रीय नीति का समर्थन किया और भारतीय शस्त्र बलों के साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा, "हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों के खिलाफ साहसी और निर्णायक कार्रवाई की।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी एकजुट होकर सेना और सरकार का समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी बयान दिया और कहा, "कांग्रेस कार्यसमिति हमारी सेना को पूरा समर्थन देती है और उन्हें शुभकामनाएं देती है।"

बता दे कि पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने अपनी शक्ति का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए, जिनमें मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार और करीबी भी शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब