न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Army की जय जय, पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम तबाह करने के बाद बोले राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के शौर्य की सराहना करते हुए इसे अकल्पनीय और सराहनीय बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 5:52:28

 Indian Army की जय जय, पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम तबाह करने के बाद बोले राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम HQ-9 को भारतीय सेना ने पूरी तरह तबाह कर दिया है। गुरुवार, 8 मई 2025, को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और भारतीय सेना ने जो अद्भुत कार्य किया है, उसके लिए वे उन्हें दिल से बधाई देते हैं। उन्होंने सेना की वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा, “भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया है। भारतीय सेना को दिल से बधाई।”

राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में आयोजित नेशनल क्वालिटी कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में उन्होंने कहा, “सेना ने जो पराक्रम और संकल्प दिखाया है, उसके लिए उन्हें बधाई देता हूँ। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को सटीकता से खत्म किया है। ऑपरेशन सिंदूर की यह सफलता अत्यंत सराहनीय है। इसमें एक भी निर्दोष व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है, जबकि कई आतंकवादी मारे गए हैं।”

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए, और यदि दुश्मन ने भविष्य में ऐसी किसी हिमाकत की तो जवाब उसी तरह मिलेगा जैसा कल मिला। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “पाकिस्तान और पीओके में हमारे सुरक्षाबलों ने जो कार्य किया है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर को जिस शुद्धता और सटीकता से अंजाम दिया गया, वह सच में अकल्पनीय और अत्यंत प्रशंसनीय है। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकियों का सफाया हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी इस बात का प्रमाण है कि हमारी सशस्त्र सेनाओं के पास उच्च गुणवत्ता के हथियार और उपकरण हैं। सेना ने जिस दक्षता से किसी भी निर्दोष नागरिक को नुकसान पहुँचाए बिना यह मिशन पूरा किया, वह हमारे प्रोफेशनल आर्म्ड फोर्सेज की उत्कृष्टता को दर्शाता है। इसी संदर्भ में यह क्वालिटी कॉन्क्लेव अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।'

बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को सटीकता से निशाना बनाया गया। इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए। इसके जवाब में, बौखलाए पाकिस्तान ने 7 मई की रात भारत के 15 शहरों के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की असफल कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना की ताकत के आगे पाकिस्तान की मिसाइलें और ड्रोन पूरी तरह विफल हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं