न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ऑपरेशन गंगा': 2 दिनों में 7,400 भारतीयों की होगी वतन वापसी, 10 मार्च तक सभी को निकालने की योजना

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। सरकार ने यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभियान 'ऑपरेशन गंगा' चला रहा है। इस अभियान के तहत अगले 24 घंटो में 18 विमान भारतीयों को लेकर लौटेंगे। शुक्रवार को 3,500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। वहीं, शनिवार को 3,900 भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 8:40:17

'ऑपरेशन गंगा': 2 दिनों में 7,400 भारतीयों की होगी वतन वापसी, 10 मार्च तक सभी को निकालने की योजना

रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। सरकार ने यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभियान 'ऑपरेशन गंगा' चला रहा है। इस अभियान के तहत अगले 24 घंटो में 18 विमान भारतीयों को लेकर लौटेंगे। शुक्रवार को 3,500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। वहीं, शनिवार को 3,900 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। शुक्रवार तड़के और फिर सुबह रोमानिया से भारतीयों को लेकर दो उड़ानें मुंबई पहुंची। रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने यात्रियों का स्वागत किया। वहीं एक अन्य विमान दिल्ली में लैंड हुआ। इससे लौटे यात्रियों का स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री निशीत प्रमाणिक ने किया। इधर, रूस के रास्ते भी भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इसके लिए वायु सेना आई एल-76 विमान का उपयोग करेगी। यह विमान रुस से ही हमें मिला है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि इनमें 3 फ्लाइट भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर की हैं, अन्य कमर्शियल फ्लाइट हैं। इनमें एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट, गो एयर और गो फर्स्ट की फ्लाइट शामिल हैं।​ पिछले 24 घंटों के दौरान इस ऑपरेशन के तहत 15 उड़ानों से 3,000 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई है। ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लाने के लिए सभी फ्लाइटों का चक्कर भी बढ़ा दिया गया है। 10 मार्च तक फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए कुल 80 फ्लाइटों को मिशन में लगाने की योजना है। ये फ्लाइट एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइस जेट, विस्तारा, गो एयर और वायु सेना की हैं। सूत्रों के मुताबिक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 35 निकासी की योजना बनाई गई है, जिसमें एयर इंडिया की 14 फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 8, इंडिगो की 7, स्पाइस जेट की 1, विस्तारा की 3 और भारतीय वायु सेना की 2 फ्लाइट शामिल हैं।

'ऑपरेशन गंगा' के तहत 2 मार्च तक कुल 24 फ्लाइट भारत आ चुकी हैं। यूक्रेन से फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने 26 फरवरी को 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया था। भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट 26 फरवरी को मुंबई में लैंड की, जिसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रिसीव किया था।

प्रधानमंत्री ने भारतीयों की निकासी की निगरानी के लिए चार मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू और वीके सिंह को हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड भेजा है। मोदी सरकार ने सुचारू निकासी की निगरानी के लिए और ऑपरेशन गंगा के तहत हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से आने वाले भारतीयों को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए भी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर