न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : घातक बना एकतरफा प्यार, लड़की ने फ्रेंडशिप के लिए किया मना तो काट दिया ब्लेड से गला

राजस्थान के पाली में एकतरफा प्यार का घातक रूप देखने को मिला जहां लड़की ने फ्रेंडशिप के लिए मन कर दिया तो लड़के ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। इतना ही नहीं सिरफिरा अस्पताल भी पहुंचा और जाना कि लड़की जिंदा है या मर गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 5:23:57

पाली : घातक बना एकतरफा प्यार, लड़की ने फ्रेंडशिप के लिए किया मना तो काट दिया ब्लेड से गला

राजस्थान के पाली में एकतरफा प्यार का घातक रूप देखने को मिला जहां लड़की ने फ्रेंडशिप के लिए मन कर दिया तो लड़के ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। इतना ही नहीं सिरफिरा अस्पताल भी पहुंचा और जाना कि लड़की जिंदा है या मर गई। ताबड़तोड़ वार में छात्रा बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। पूरे घटनाक्रम पर मारवाड़ जंक्शन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि छात्रा अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। छात्र के पकड़े जाने के बाद ही सच सामने आएगा। घटना के समय मौजूद रहे अन्य छात्रों और स्कूल स्टाफ से बातचीत कर जानकारी जुटाई जा रही है।

मारवाड़ जंक्शन (पाली) पुलिस ने बताया कि यह मामला बिठोला कलां गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। मंगलवार को 11वीं की छात्रा यशोदा मीणा अपनी क्लास में ही लंच कर रही थी। इस दौरान 12वीं में पढ़ने वाला सोहनलाल वहां आया। उसने अचानक ब्लेड से यशोदा का गला काट दिया और भाग गया। जानकारी मिलने पर स्कूल टीचर ग्रामीणों की मदद से उसे मारवाड़ जंक्शन अस्पताल लेकर गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर विकास गहलोत ने पाली रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि देखने से ऐसा लग रहा है कि ब्लेड से गला काटा गया है।

यशोदा ने बताया कि सोहनलाल चार दिन से उसे परेशान कर रहा था। बार-बार फ्रेंडशिप का दबाव बना रहा था। मंगलवार को भी उसने फ्रेंडशिप के लिए बोला। तब उसने भाई को बुलाकर उसे समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को उसने लंच टाइम के दौरान हमला कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे पहले उसने छात्रा के क्लास के बोर्ड पर 'आई लव यू वाइफ' लिखा था। जांच में सामने आया है कि यशोदा को जख्मी करने के बाद सोहन लाल मारवाड़ जंक्शन अस्पताल पहुंचा था। उसने लोगों से पूछा कि यशोदा जिंदा है या मर गई। इस दौरान छात्रा के परिजनों ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट