बीकानेर : दो दिन पहले बकरियां चराने घर से निकले युवक की नहर में मिली लाश, हादसा या सुसाइड
By: Ankur Fri, 12 Mar 2021 4:23:09
शुक्रवार को बीकानेर के बज्जू इलाके से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर में एक युवक की लाश मिली हैं जो कि दो दिन पहले घर से बकरियां चराने के लिए निकला था। दो दिन से परिजन ढूंढ रहे थे। शुक्रवार सुबह उसके नहर में डूबे होने की खबर मिली। पुलिस ने सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम को बुलाया। टीम ने शव बाहर निकाला। थानाधिकारी ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
बज्जू थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया कि कालूराम पुत्र रतन सिंह 10 मार्च की सुबह घर से निकला था। उसके साथ कई बकरियां थी। शाम तक घर वाले उसका इंतजार करते रहे लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। कालू सिंह के भाई नरपत सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी। शुक्रवार सुबह उसका शव नहर में देखा गया।
अब सवाल खड़ा हो रहा है कि कालू सिंह की मौत कैसे हुई। वह नहर में कैसे गिर गया? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस सवाल का जवाब मिल पाएगा। फिलहाल, आशंका है कि दो दिन पहले ही कालूराम नहर में गिर गया होगा। हो सकता है कि नहर से पानी लेने के चक्कर में झुकने पर नहर में गिर गया है। जहां से वापस नहीं निकल पाया हो। सुसाइड के एंगल से भी पुलिस फिलहाल इंकार नहीं कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
ये भी पढ़े :
# जोधपुर : फिर मिला एक और शव, अभी तक नहीं हो पाई दोनों शवों की शिनाख्त
# अलवर : शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक दुष्कर्म, आरोपी एएसआई जांच अधिकारी के समक्ष पेश
# राजस्थान : अब नहीं जाना पड़ेगा जीवन बीमा की किस्त जमा कराने डाकघर, सीधे कटेगी बचत खाते से
# शराब दुकानों की बिक्री के पहले चरण में सरकार को मिला लक्ष्य से 2500 कराेड़ ज्यादा राजस्व
# साल के अंत तक राजस्थान में शुरू हो सकती हैं 5जी सर्विस, स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद की प्रक्रिया बाकी