न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : खाली पड़ा हैं क्वारैंटाइन सेंटर! पुलिस की कारवाई धीमी पड़ी या लोग हुए सजग

अजमेर में भी घूघरा स्थित राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (RRTI) के हॉस्टल में क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया हैं जो कि अब खाली रहने लगा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 1:50:45

अजमेर : खाली पड़ा हैं क्वारैंटाइन सेंटर! पुलिस की कारवाई धीमी पड़ी या लोग हुए सजग

सख्त लॉकडाउन के चलते बाजारों में बेवजह घूमने वाले लोगों को प्रशासन क्वारैंटाइन सेंटर पहुंचा रहा हैं और RTPCR रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही छोड़ रहा हैं। अजमेर में भी घूघरा स्थित राजस्व प्रशिक्षण संस्थान (RRTI) के हॉस्टल में क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया हैं जो कि अब खाली रहने लगा हैं। यहां पहले दिन 25 कमरों की व्यवस्था कम पड़ गई, जिसे बढ़ा कर 57 कमरों में की गई। पुलिस की सख्ती का असर दिखा और 11 दिन बाद ही यह व्यवस्थाएं ज्यादा साबित होने लगी है। यहां 114 के रहने की व्यवस्था है और वर्तमान में यहां केवल 4 लोग रह रहे हैं।

इसके पीछे का कारण पुलिस की सख्ती है, जिसके चलते बेवजह घूमने वालों पर अंकुश लगा। गौरतलब है कि पहले दिन 3 मई को 152, 4 मई को 44, 5 मई को 62, 6 मई को 24, 7 मई को 33, 8 मई को 44, 9 मई को 21, 10 मई को 23, 11 मई को 16, 12 मई को 19 व 13 मई को 4 लोगों को यहां पर क्वारैंटाइन किया गया। पुलिस की सख्ती के चलते बेवजह घूमने वालों पर अंकुश लगा, लेकिन यह भी सही है कि अभी भी कुछ लोग बेवजह घूम रहे हैं। लेकिन उनके पास बहाने ही ऐसे होते है कि पुलिस को विश्वास करना पड़ता है। लोगों की ओर से दवा लेने, वैक्सीन लगाने, चिकित्सक को दिखाने, फल सब्जी लेने, दूध लेने आदि के बहाने बनाए जाते है, ऐसे में पुलिस भी कुछ नहीं करती।

जिले में गुरुवार को 493 कोरोना संक्रमित पाए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 3,553 की सैम्पलिंग ली गई थी, इनमें से गुरुवार को 493 संक्रमित पाए गए। वहीँ चिकित्सा विभाग की सूची में 6 मौत होना बताया गया है। संक्रमण दर 12.35 प्रतिशत रही। इधर, संक्रमण में तेजी को देखते हुए सैम्पलिंग बढ़ी है। गुरुवार को 2983 लोगों की सैम्पलिंग की गई। अब तक जिले में 40,071 संक्रमित मिल चुके हैं, वहीं 1181 की मौत हुई है।

कोरोना से मरने वालों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं। बीते दिन गुरुवार को अजमेर जिले में 30 संक्रमितों की मौत हुई जबकि विभाग ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ 6 की ही मौत दिखाई हैं। प्रशासन मौतों का आंकड़ा छुपाने में लगा हुआ हैं। 30 संक्रमितों की मौत में अजमेर शहर में ही 21 का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को ब्यावर में 2, नसीराबाद में 3, किशनगढ़ में 2 और केकड़ी में 2 संक्रमितों की मौत हुई है। ऋषिघाटी मुक्तिधाम के पास स्थित माथुर समाज के श्मशान में भी एक शव का अंतिम संस्कार हुआ। यहां महिला कर्मचारी के हाेने से ऋषिघाटी मुक्तिधाम के कर्मचारी रमेश और उनकी टीम ने वहां जाकर दाह संस्कार कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल