न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद एक माह की बच्ची ने कोरोना को दी मात

ऑल इंडिया रेडियो न्यूज ने शुक्रवार को डॉक्टर अरिजीत मोहापात्रा के हवाले से जानकरी दी कि भुवनेश्वर में एक महीने की गुड़िया कोरोना संक्रमण से उबर चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 May 2021 11:23:56

10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद  एक माह की बच्ची ने कोरोना को दी मात

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब कम हो रहे है। बीते 24 घंटों में भी कोरोना के मामलों में कमी आई है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 3 लाख 26 हजार 098 मरीज मिले हैं। वहीं, इस दौरान 3 हजार 890 मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 3 लाख 53 हजार 299 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसी बीच खबर है कि ओडिशा के भुवनेश्वर में एक माह की बच्ची ने कोरोना को मात दी है। बच्ची पिछले 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थी। ऑल इंडिया रेडियो न्यूज ने शुक्रवार को डॉक्टर अरिजीत मोहापात्रा के हवाले से जानकरी दी कि भुवनेश्वर में एक महीने की गुड़िया कोरोना संक्रमण से उबर चुकी है। खबर के अनुसार, 'एक महीने की गुड़िया, जो कोविड-19 से संक्रमित हो गई थी। वह 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद भुवनेश्वर के अस्पताल में पूरी तरह स्वस्थ हो गई है।' डॉक्टर्स ने इस रिकवरी को एक चमत्कार की तरह बताया है।

नवजात ने 5 दिन में कोरोना को हराया

इससे पहले पटना में एक नवजात ने 5 दिन में कोरोना को हरा दिया था। मुगलसराय के आनंद शर्मा की पत्नी संगीता शर्मा गर्भवती थीं। गर्भ जब 8 माह का हुआ तो संगीता को खांसी, सर्दी हो गई। डॉक्टर से फोन पर ही इलाज लिया जाने लगा, लेकिन मर्ज घटने के बजाए बढ़ता गया। घर वालों ने आनन-फानन में संगीता को आरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ऑक्सीजन लेवल तेजी से डाउन होने लगा। मां से ही बच्चे को भी ऑक्सीजन मिलती है। ऐसे में मां और बेटी दोनों की जान पर खतरा बढ़ने लगा। तब तक संगीता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी।

डॉक्टर ने कहा कि संगीता को वेंटिलेटर पर जाना पड़ सकता है, ऐसे में उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया। संगीता के भाई अंजय ने बताया कि 27 अप्रैल को वे उसे लेकर पटना AIIMS पहुंच गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उन्हें भर्ती कर लिया। जान बचाने के लिए समय से पहले डिलीवरी कराने की चुनौती आ गई। काफी कोशिशों के बाद 30 अप्रैल को डॉक्टरों ने नार्मल डिलीवरी करा ली। जन्म के एक दिन बाद संगीता की बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद पटना AIIMS ने बच्ची का रजिस्ट्रेशन कराया और एक मई को उसे कोविड केयर यूनिट में विशेष निगरानी में रखा। लेकिन उसने सिर्फ पांच दिन में ही वायरस को हरा दिया।

15 दिनों में नवजात ने कोरोना को दी मात

2 मई को हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 दिनों का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। उसने 15 दिनों बाद गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में कोरोना को मात दी थी। बच्चे का जन्म 5 अप्रैल को नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल में हुआ था। 8 दिनों बाद बच्चे को उसकी दादी दोबारा अस्पताल लेकर पहुंची। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पातल बच्चे के जेंडर की जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत